हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

यूपी के हाथरस में भीषण सड़क हादसा; 5 लोगों की मौत, 12 घायल

विज्ञापन

Hathras Road Accident: यूपी के हाथरस जिले में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात को हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना सहपऊ इलाके के सादाबाद रोड की है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात को एक ट्रैक्टर ट्रॉली और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल और सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।

जलेसर से गोवर्धन में परिक्रमा देने जा रहे थे

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर सभी लोग जलेसर से गोवर्धन में परिक्रमा देने जा रहे थे। इसी दौरान सादाबाद रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर डंपर से हो गई। हादसे में मरने वालों की पहचान विक्रम, माधुरी, हेमलता, लक्ष्मी और अभिषेक के रूप में हुई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें