Hathras Accident : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिसे में शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा हो गया है। शुक्रवार की शाम यहां एक रोजवेज बस ने एक मैक्स लोडर को टक्कर मार दी। घटना में 15 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है और दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मैक्स लोडर में सवार लोग तेरहवीं का भोज करके लौट रहे थे।
घटना आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर मीतई गांव के पास हुई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार मैक्स में लगभग 30 लोग थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मृतकों में अधिकतर आगरा जिले के थाना खंदौली क्षेत्र सेमरा के रहने वाले हैं।
पीएम मोदी ने लिया संज्ञान, मुआवजे का एलान
घटना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट कर हादसे को लेकर दुख जताया। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का भी ऐलान किया है।
15 की गई जान
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ये लोग सासनी के मुकुंद खेड़ा में तेरहवीं का भोज खाकर खंदौली के पास गांव सेवला वापस लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। बता दें कि जान गंवाने वाले लोगों में 4 बच्चे, 4 महिलाएं और 7 पुरुष रहे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।
संबंधित खबरें
रेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
41 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
16 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
17 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
20 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
21 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines