हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Google Map ने 3 दिन में करवाए 3 हादसे, खबर पढ़ते ही मोबाइल देखना छोड़ देंगे!

Google Map Car Accidents in Hathras: हाथरस के पास एक हाईवे पर 3 दिन में 3 हादसे हो गए। सभी कार सवारों ने गूगल मैप से रास्ता पूछा था और गूगल मैप ने उन्हें गलत रास्ता बता दिया। आइए जानते हैं आखिर पूरा माजरा क्या है?

विज्ञापन

Google Map Car Accidents in Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस में मौजूद एक हाईवे दुर्घटनाओं का अड्डा बन चुका है। इस हाईवे पर 3 दिन में 3 एक्सीडेंट हो चुके हैं। 3 कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं और 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हैरानी तो तब हुई जब 3 हादसों के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं खुली और खुले भी क्यों, आखिर सारी गलती गूगल मैप की जो थी।

3 कारें दुर्घटनाग्रस्त

अंजान रास्ते पर चलते हुए कई लोग गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। हाथरस में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मथुरा-बरेली हाईवे के पास सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। ऐसे में सड़क पर डायवर्जन न होने के कारण एक के बाद एक 3 कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। कार सवार ने गूगल मैप से रास्ता पूछा था। वहीं कार सवार बरेली से मथुरा के बरसाना जा रही थी।

यह भी पढ़ें- प्लेन, ट्रेन और बस की सबसे सुरक्षित सीट कौन सी? हादसे को भी दे सकते हैं मात!

गूगल मैप ने बताया रास्ता

खबरों की मानें तो गूगल मैप ने गलत रास्ता बताया। ऐसे में ड्राइवर निर्माणाधीन हाईवे पर पहुंच गया, जहां कार मिट्टी के अवरोधक से टकरा गई। हालांकि ड्राइवर को ज्यादा चोटें नहीं आईं। कार सवार ड्राइवर का नाम अरविंद कुमार है, जो बुरी तरह से घायल हैं।

नहीं जागा NHAI 

हैरानी की बात तो यह है कि लगातार हो रहे हादसों से भी NHAI सबक नहीं ले रहा है। 28 दिसंबर को भी इसी जगह पर 2 हादसों की खबर सामने आई थी। इसके बावजूद NHAI ने हाईवे पर बोर्ड या बैरियर नहीं लगाया। ऐसे में लोगों को रास्ता बंद होने का संकेत नहीं मिलता और वो दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Google Map से पूछा रास्ता और हो गया हादसा! एक ही जगह पर 2 गाड़ियों का एक्सीडेंट

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें