Akhilesh Yadav

यूपी उपचुनाव के लिए अखिलेश कितने तैयार? हरियाणा के बाद यूपी उपचुनाव की बारी

UP by-election Akhilesh Yadav News: हरियाणा के चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस पर सहयोगियों का दबाव बढ़ गया है। पार्टी बैकफुट पर है। सहयोगी सवाल कर रहे हैं कि हरियाणा में इंडिया गठबंधन क्यों नहीं बना। कांग्रेस के लिए मुश्किलों में घिर गई है।

UP by-election Akhilesh Yadav News: अखिलेश यादव ने यूपी उपचुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी के ऐलान से साफ हो गया है कि वह हरियाणा चुनाव नतीजे के बाद कांग्रेस को ज्यादा भाव देने के चक्कर में नहीं है। पार्टी ने कांग्रेस से किसी तरह की बातचीत का इंतजार नहीं किया और प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। हरियाणा के नतीजों ने कांग्रेस के लिए बहुत कुछ बदल दिया है। पार्टी अब इंडिया गठबंधन में मोलभाव की ताकत खो चुकी है। उसे अपने सहयोगियों से सिर झुकाकर बात करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के चुनावी नतीजे के 100 घंटे के भीतर महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों का ऐलान हो जाएगा, ऐसे में कांग्रेस को महाराष्ट्र और झारखंड में भी सहयोगियों के सवालों का जवाब देना होगा। देखिए ये वीडियो रिपोर्ट 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ