Yamunanagar thief ran away stealing police car : हरियाणा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस हिरासत में आरोपी ने खुद को गाड़ी में अकेला पाकर गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की। हालांकि मौके पर खड़ी बाइक से पुलिस ने तुरंत गाड़ी का पीछा किया। काफी समय बाद डायल-112 गाड़ी लगभग 10 किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके से बरामद हुई, मगर उसकी चाबी गायब थी। पुलिस आसपास गाड़ी की चाबी तलाश करती नजर आई।
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है । जानकारी के मुताबिक पुलिस चोरी मे शामिल आरोपी को गाड़ी में लेकर जा रहे थे। जाते समय पुलिस ने रास्ते में सड़क किनारे गाड़ी रोकी। इतने में आरोपी खुद को अकेला पाकर पुलिस की गाड़ी लेकर भाग गया।
रास्ते में झगड़ा सुलझाने के लिए रोकी थी गाड़ी
डीएसपी कंवलजीत ने बताया कि 681 नंबर इआरवी को सूचना देकर बताया गया था, कि यमुनानगर जिले के गांव खुर्दी में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा है। इस दौरान रास्ते में पुलिस की गाड़ी वहां से निकली इसके बाद पुलिस की टीम वहां के लिए निकली थी, इसी बीच रास्ते में गांव खंडवा मोड़ पर कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। ईआरवी को लोगों ने रोका और पूरी बात बताई। इस पर पुलिस ने झगड़ा करने वाले को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया।
मौका पाकर गाड़ी लेकर भागा आरोपी
इसके बाद ईआरवी गांव खुर्दी पहुंची, पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरकर वहां आपस में विवाद करने वाले पति-पत्नी को समझाने लगे, लेकिन गाड़ी की चाबी निकालना भूल गए। वहीं गाड़ी में बैठे आरोपी ने जब देखा कि सभी पुलिसकर्मी विवाद सुलझाने में व्यस्त हैं और चाबी गाडी में लगी हुई है। इतने में चोर मौका पाकर आगे सीट पर बैठ गया और गाड़ी को स्टार्ट कर भगा ले गया। जब पुलिसकर्मियों ने देखा तो वे हैरान रह गए। पुलिस ने तुरंत बाइक से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी युवक घटनास्थल से करीब दस किलोमीटर दूर तक गाड़ी को भगा ले गया था।
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही आजम खान को ईडी ने हिरासत में लिया, समर्थकों का हंगामा
21 mins agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 hr agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
6 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
6 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
8 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
10 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
11 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines