शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर
बुलंदशहर महोत्सव के ओपन स्टेज सिंगिंग प्रोग्रम में शामिल हुई हरियाणवी फीमेल सिंगर रेणुका पंवार ने News 24 से अपने स्ट्रगल को शेयर किया। News24 से खास बातचीत में उन्होंने क्या कुछ कहा जानते हैं…
भाई ने कई म्यूजिक कम्पनियों से की रिक्वेस्ट
हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने News24 को बताया कि मैं अपने भाई के साथ बस-ट्रेन में गाना शूट करने जाती थी, मेरा भाई मुझे फिल्म कम्पनियों में लेकर जाता था, रिक्वेस्ट करता था मेरी बहन से गाने कराइये, वह अच्छा गाती है। फिर भी गाना नहीं मिलता था। क्योंकि म्यूजिक कम्पनी फैमस सिंगर को ज्यादा पसंद करती थी। उनका मानना था फेमस सिंगर से कराएंगे तो पैसा ज्यादा आएगा। नए सिंगर को मौका देंगे तो गाना चलेगा नहीं। कई बार ऐसा भी हुआ कि मैंने स्टूडियो से गाना किया और कम्पनी से उस गाने को डिलीट कर दिया। ये सिलसिला कई साल तक चलता रहा।
52 गज का दामन गाना वायरल होने पर बदली किस्मत
रेणुका पंवार ने News24 को बताया कि फिर उनका एक गाना आया ऊंची हवेली जो बहुत वायरल हुआ। इसी से थोड़ी पहचान मिली। इसके बाद लोग काम देने लगे। एक गाने का दो से ढाई हजार रुपये पेमेंट मिलता। मैं एक दिन में कई कई गाने करती,भाई की जॉब चली गई थी, घर की जिम्मेदारी थी। इसी बीच 52 गज का दामन गाना खूब वायरल हुआ, और इसके बाद पूरा माहौल बदल गया। मुझे भी यकीन नहीं हुआ कि भगवान ने कैसे कृपा की।
डांसर बनना चाहती थी रेणुका पंवार
रेणुका बताती हैं मेरे मझले भाई को डांस का शौक था, मैं भी भाई के संग डांस करने लग गई। हम लोग कई जगह ऑडिशन देने भी गए लेकिन वहां पर नहीं हो पाया, इसके बाद मैंने सिंगिंग पर फोकस किया। टीचर ने बताया रेणुका अच्छी सिंगगिंग करती है। मेरी स्कूल की टीचर ने मेरे परिवार वालों को बताया रेणुका अच्छी सिंगिंग कर लेती है, मुझे भी फील हुआ कि वास्तव में मैं सही गाना गा लेती हूं। इसके बाद मैंने गाना गाना शुरू किया। सिंगिंग का प्रोफेशन साफ सुथरा और बढ़िया लगा।
हरियाणा, बेटी, गर्भ और हत्या पर बोली रेणुका
देखिए हरियाणा में अब माहौल बदल रहा है। मेरे घर पर लड़की आती है और बोलती हैं कि दीदी आप जैसा बनना है। उनके पैरेंट्स भी उनको सपोर्ट करते हैं शुरुआत में रोकाटोकी हुई, लेकिन अब खुद अभिभावक अपनी बेटियों को लेकर आ रहे हैं अब सोच बदली हैं जो बहुत अच्छी है।
बॉलीवुड पर क्या बोली रेणुका, पहला गाना 500 रुपये में गाया
नई जनरेशन को कुछ नया चाहिए। लोग बॉलीवुड को लगातार सुनते आ रहे हैं। हरियाणा सॉन्ग हरियाणा म्यूजिक आज ट्रेंड कर रहा है, अब हरियाणवी सांग आप कहीं भी सुन सकते हैं। रेणुका रहती है कि उन्होंने फ्री यह कभी-कभी 500 रुपये में गाने की शुरुआत की। अब रेणुका लाखों रुपए फीस लेती है लेकिन उनका कहना है कि वह अपने भाई से कभी हिसाब नहीं लेती, जो है माता-पिता और भाई का है। जब मुझे जरूरत होती है तो मैं अपने भाई से मांग लेती हूं।
इज्जत के साथ नाम कमाओ
रेणुका ने न्यूज 24 को बताया कि आज का युवा बिगड़ रहा है जैसे मैं इंस्टा आदि पर वीडियो देखती हूं तो उसे देखकर ऐसा लगता है कि आज का युवा फेमस होने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। युवाओं को ऐसा नहीं करना चाहिए। खासतौर पर छोटे कपड़े पहनकर आपकी एक रील वायरल तो हो जाएगी, लेकिन कल को आपकी शादी होगी तब माता पिता कैसे कहेंगे कि यह हमारी बेटी है। इज्जत के साथ नाम कमाओ वह बहुत बढ़िया है।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
18 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
20 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
22 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
23 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines