Roorkee Firing Case (पंकज कौशिक): उमेश और कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। लंडोरा के राजा कुंवर प्रणव सिंह को हरिद्वार पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद अब जेल भेज दिया है। आपको बता दें, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के तहत सीजेएम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए जेल भेजा है।
दरअसल, कल देर रात से ही हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार कर रखा था, जिसके बाद आज सुबह उन्होंने नाश्ते की डिमांड की। नाश्ता खिलाने के बाद उनका मेडिकल हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया।
इसके बाद उन्हें हरिद्वार की सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें सीधा हरिद्वार जिला कारागार में भेज दिया गया है। वहीं, अभी खानपुर के विधायक उमेश कुमार पुलिस की हिरासत में ही हैं और जल्द ही उन्हें भी कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
खानपुर से वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी हो रही थी। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग और गाली-गलौच तक हो गई। कैमरे के सामने खुलेआम गोलियां चलाई जा रही थीं।
जिस समय कुंवर प्रणव गोलियां चला रहे थे, उस वक्त खानपुर विधायक उमेश कुमार अपने दफ्तर में नहीं थे।
पिस्टल लेकर दौड़े उमेश कुमार
इस मामले के सामने आने के बाद एमएलए उमेश कुमार आगबबूला हो गए और हाथ में पिस्टल लेकर दौड़े। इस दौरान वह भी गालियां देते हुए नजर आए। बड़ी मुश्किल से उन्हें काबू में किया गया। इस पूरी वारदात के बाद उत्तराखंड पुलिस की जब किरकिरी हुई, तब पुलिस एक्शन में आई और इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया।
देहरादून की नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रणव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और उमेश कुमार पर भी मामला दर्ज कर लिया गया। उमेश को भी हिरासत में लिया गया है। देर रात तक पुलिस उमेश कुमार से पूछताछ करती रही।
पुलिस ने दोनों की सेफ्टी में लगे गनर वापस करने के लिए रिपोर्ट भेजी है। दोनों पक्षों के हथियारों के लाइसेंस सस्पेंड करने की तैयारी भी चल रही है।
ये भी पढें- ‘नागा साधु सब को ठीक कर देंगे’ Maha Kumbh Dharm Sansad में देवकीनंदन ठाकुर ने कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
9 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
10 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
11 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
13 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
13 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
13 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
15 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
16 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
19 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines