उत्तराखंड के हरिद्वार से मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपनी ही मां पर उसके बॉयफ्रेंड से यौन शोषण कराने का आरोप लगाया है। ये गंभीर आरोप भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पर उनकी ही नाबालिग बेटी ने लगाया है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला नेता और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले के बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी का यौन शोषण
मामले की जांच कर रही हरिद्वार पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला नेता का काफी समय से अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। महिला नेता की 13 साल की बेटी एक महीने से अपने पिता के साथ रह रही है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से नाबालिग चुप-चुप और गुमसुम रह रही थी। इसके पिता ने बेटी से उसके गुमसुम रहने की वजह पूछी। पहले तो लड़की ने कुछ नहीं बताया, लेकिन पिता के बार-बार प्यार से पूछने पर बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल और कुछ अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। ये सुनते ही पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता तुरंत नाबालिग बेटी के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचा और पत्नी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
आरोपी मां और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने महिला नेता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, एक पुलिस टीम इस मामले के बाकी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं इस मामले पर हरिद्वार के भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि महिला नेता अनामिका शर्मा को अगस्त 2024 में ही पार्टी ने सभी दायित्व से मुक्त कर दिया था। फिलहाल उनके पास भारतीय जनता पार्टी का कोई पद नहीं है, इसका लेटर भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा साझा कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
40 mins agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
43 mins agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines