हरिद्वार की हर की पौड़ी पर शाम की गंगा आरती के दौरान अचानक एक सांड भीड़ की ओर दौड़ पड़ा. इससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. घटना का वीडियो अब सामने आया है. राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला कुछ दिन पुराना है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि सांड अचानक भीड़ की तरफ दौड़ने लगता है. उसे अपनी ओर आता देख लोग घबरा जाते हैं और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं. इस दौरान सांड बार-बार लोगों की ओर बढ़ता दिखाई देता है, जिससे लोगों में डर का माहौल बन जाता है.
आवारा पशुओं को लेकर उठे सवाल
घटना के बाद गंगा सभा के प्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. उनका कहना है कि घाटों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
हर दिन बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु
हर की पौड़ी हरिद्वार के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है. यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. खासकर शाम की गंगा आरती के दौरान घाटों पर काफी भीड़ रहती है. श्री गंगा सभा की ओर से आयोजित इस आरती में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग आते हैं.
ऐसे में घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. भीड़ के बीच किसी आवारा पशु के अचानक दौड़ने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है और लोग घायल भी हो सकते हैं जिनसे उनकी जान तक को खतरा हो सकता है.
संबंधित खबरें
सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
1 hr agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
3 hrs agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 hrs agoश्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
19 hrs agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
1 day agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
1 day agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
1 day ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
1 day agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
1 day agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines