Hardoi Wedding Controversy: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। गंज भरावन गांव में एक शादी समारोह में सब कुछ ठीक चल रहा था फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि खुशियां हंगामे में तब्दील हो गईं। दूल्हे ने जयमाला की रस्म के दौरान दुल्हन को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ जड़ दिया। इस असम्मानजनक घटना के बाद दुल्हन ने विवाह को पूरी तरह से नकारते हुए बारात को बिना विदाई के लौटा दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
क्यों हुआ हंगामा?
जानकारी के अनुसार, दूल्हा और दुल्हन की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पहले ही 14 दिसंबर को हो चुकी थी, लेकिन तब विदाई नहीं हो पाई थी। अब पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शादी समारोह में बवाल तब शुरू हुआ जब बैंड-बाजे को लेकर दूल्हे का छोटा भाई सतीश बारातियों से उलझ पड़ा। हालांकि पहले विवाद को शांत करवा दिया गया लेकिन जयमाला के समय स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई।
यह भी पढ़ें: लव जिहाद के आरोपी फरहान के शॉर्ट एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी
दूल्हे की हरकत से दुल्हन का टूटा दिल
दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर ही सार्वजनिक तौर पर थप्पड़ मार दिया। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन गुस्से से लाल हो गई और उसने
उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। मारपीट की इस घटना में दुल्हन के रिश्तेदार सूरज, मुकेश, अशोक, सतीश (दामाद) और नैंसी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भरावन सीएचसी में भर्ती कराया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाली बात
जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो बिना देर किए वो मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया। अतरौली थाने के प्रभारी मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूल्हे की एक हरकत की वजह से रिश्ता बनने से पहले ही टूट गया।
यह भी पढ़ें: मालवाहक वाहन में बैठे 13 लोगों की हादसे में मौत, रायपुर में ट्रेलर से हुई भिड़ंत
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
8 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
8 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
12 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
12 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
21 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines