5 लोगों की मौत, हरदोई में बोलेरो-बस में भिड़ंत, शादी से लौट रहे थे मृतक
UP Road Accident: यूपी के हरदोई में बोलेरो और बस की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा सोमवार सुबह तड़के हुआ।
Edited By Rakesh Choudhary

File Photo
Edited By Rakesh Choudhary

File Photo
Hardoi Road Accident: यूपी के हरदोई में सोमवार 25 नवंबर की सुबह बड़ा हादसा हो गया। हादसा मल्लावां क्षेत्र में कटरा बिल्हौर हाईवे पर गौरी चौराहे के पास हुआ। यहां सुबह साढ़े 3 बजे बोलेरो और बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे में हताहत हुए सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग
मृतकों में सीमा देवी (40) पत्नी दयाराम, प्रतिभा 42 पत्नी छोटेलाल निवासी थाना माधौगंज, रामलली (50) पत्नी अनिल कुमार निवासी कोतवाली मल्लावां, प्रतिमा देवी (32) पत्नी रोहित और बोलेरो चालक शुभम (28) पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम कुरसठ शामिल हैं। वहीं घायलों में विमला पत्नी मानसिंह, शौय पुत्र दयाराम, अजय पुत्र पुष्पेंद्र, राम हर्ष 52 पुत्र श्री कृष्ण निवासी बांगरमऊए केशव 12 पुत्र रोहित शामिल है।
हादसे के बाद पुलिस ने बताया कि बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे। ये कानपुर के बघौली में बारात में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने गाड़ी काटकर सभी को बाहर निकाला। सभी मरने वाले और घायल बोलेरो सवार ही हैं। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी है।
खबर अपडेट हो रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: