Hardoi road accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना ने एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदगी छीन ली। सड़क हादसे के दौरान एक ही परिवार चार साल के बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा यूपी के हरदोई जिले के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिल्हौर-कटरा मार्ग पर स्थित खमरिया मोड़ के पास बीती सोमवार की देर रात तकरीबन 10 बजे कार के अनियंत्रित होने के बाद पेड़ से टकराने की वजह से हुआ। आपको बता दें कि पूरा परिवार 6 दिन पहले ही हुई बेटी की छठी के कार्यक्रम में जा रहा था। हालांकि हादसे को लेकर अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि य सड़क हादसा ओवर स्पीड की वजह से हुआ है या ड्राइवर को आई झपकी की वजह से हुआ। पुलिस टीम इसकी भी जांच कर रही है।
हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत
इस हादसे की सूचना मिलते ही हरदोई के एसपी, एएसपी के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में मरने वाले सभी लोग पचदेवरा थानाक्षेत्र के बराकांठ गांव के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही हादसे के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से कार में मिले मृतकों के मोबाइल फोन की मदद से उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई।
6 दिन पहले हुई थी बेटी की छठी के कार्यक्रम में जा रहा था परिवार
मृतकों के परिजनों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, बराकांठ गांव के रहने वाले होशियार सिंह (55) का छोटा बेटा गोविंद सांडी थानाक्षेत्र के नयागांव स्थित अपनी ससुराल में रहता है। जानकारी करने पर पता चला कि उसकी होशियार सिंह की पत्नी को छह दिन पहले ही बेटी हुई थी, जिसके बाद बच्ची के छठी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को होशियार सिंह अपने 30 वर्षीय बड़े बेटे मुकेश, 4 वर्षीय पौत्र बल्लू, पुत्र मुकेश, व परिवार के राजाराम और भतीजे मनोज के साथ कार में सवार होकर नयागांव जा रहे थे। देर रात तकरीबन 10 बजे खमरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसे के दौरान कार की भिड़ंत इतनी तेज थी कार के परखच्चे उड़ गए और साथ ही कार में सवार पांच लोगों ने मौक पर ही दम तोड़ दिया।
कार को कटवाकर शवों को निकाला गया बाहर
हादसे के बाद आस पास मौजूद लोगों की सूचना पर सवायजपुर कोतवाली पुलिस के साथ ही हरदोई एसपी केसी गोस्वामी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह समेत कई स्थानीय थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के साथ हादसे का शिकार हुई कार के हिस्सों को कटवाकर शवों को बाहर निकाला गया और उन्हें पीएम के लिए मच्र्युरी भेजा गया। पुलिस की ओर से सूचना मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिक कार तेज रफ्तार में चल थी और उसे मुकेश चला रहा था।
सीएम योगी ने हादसे पर जताया शोक
हरदोई में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की हैं।
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
56 mins agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
4 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
6 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
11 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
11 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
22 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines