Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यहां एकाएक लोगों को एक धमाके की गूंज सुनाई दी। जिससे हड़कंप मच गया। पता चला कि एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। जोरदार आवाज दो वाहनों में हुई टक्कर की थी। जानकारी के अनुसार, सुबह बिलग्राम क्षेत्र में माधोगंज रोड के रोशनपुर इलाके में एक डीसीएम और ऑटो की की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
ऑटो की छत उड़ गई
इस दर्दनाक हादसे की भयावयता का आलम ये था ऑटो की पूरी छत ही उड़ गई। टक्कर के बाद अंदर बैठी सवारियां छिटककर बाहर गिर गईं। सड़क पर लाशें ही लाशें बिखरी थीं। बताया जा रहा है कि मृतक में 6 महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी है और घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
ये रही हादसे की असली वजह
पुलिस ने बताया कि डीसीएम ट्रक की स्पीड काफी तेज थी। एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में ये दर्दनाक हादसा हुआ। अनियंत्रित डीसीएम के सामने अचानक ऑटो आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ऑटो उछलकर दूर गिरा और कई फीट तक सड़क पर घिसटता चला गया।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में पत्नी-3 बच्चों का कातिल पति नहीं तो कौन? 5वां मर्डर होते ही पलटा केस
10 लोगों की मौत की पुष्टि
पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी जादौन ने बताया एक मोटरसाइकिल बचाने के कारण डीसीएम और टैम्पो की टक्कर हुई। उन्होंने 10 लोगों के मरने की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें: UP Bihar Weather: छठ पर दोनों राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? यूपी-बिहार पर पढ़ें IMD का अपडेट
चालक का लगाया जा रहा पता
एसपी के अनुसार, पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। इसके अलावा टैम्पो चालक का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा मृतकों के परिजनों को शिनाख्त के आधार पर सूचना दे दी गई है, जिससे वो लोग मौके पर आ सकें। उन्होंने बताया घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: माॅल में बाॅस ने दी ऑफिस पार्टी, युवती ने कंपनी के डायरेक्टर पर लगाया छेड़खानी का आरोप
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
11 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
3 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
6 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
8 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
10 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
12 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines