हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

दो छात्राओं में हुआ झगड़ा, एक तो टीचर ने पीटा; 10 दिन बाद अस्पताल में हुई मौत

हरदोई के सहुवापुर स्कूल में शिक्षक की कथित पिटाई के 10 दिन बाद 13 वर्षीय छात्रा क्षमा की मौत हो गई. प्रधानाध्यापक और शिक्षक समेत 3 पर FIR दर्ज हुई.

विज्ञापन
हरदोई के स्कूल में शिक्षक की कथित पिटाई के बाद छात्रा की मौत. (Image- AI Generated)

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की 8वीं कक्षा की छात्रा की एक शिक्षक द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने के 10 दिन बाद फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई.

मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि हरदोई पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के पर स्कूल के प्रधानाध्यापक अक्षय सिंह यादव, कक्षा शिक्षक राजेंद्र गंगवार और उसी कक्षा में पढ़ने वाली एक किशोरी के खिलाफ पचदेवरा के पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की.

मृतक छात्रा की पहचान क्षमा (13 वर्षीय) पुत्री उमेश दीक्षित के रूप में हुई है, जो सहुवापुर गाँव पचदेवर थाना क्षेत्र की रहने वाली है.

विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, क्षमा 20 अगस्त को गाँव के ही स्कूल में परीक्षा देने गई थी, वहीं उसका एक लड़की के साथ कथित तौर पर विवाद हो गया. क्षमा घटना के बारे में एक शिक्षक से शिकायत करने गई, लेकिन शिकायत सुनने के अलावा शिक्षक ने उसे ही पीट जिसके कारण उसे चोटें आईं और वह घायल हो गई.

अपर पुलिस अधीक्षक (हरदोई) सुबोध गौतम के मुताबिक बाद में छात्रा की हालत गंभीर हो गई और उसे फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. गौतम ने कहा, “क्षमा के पिता की शिकायत पर प्रधानाचार्य , कक्षाध्यापक और एक छात्रा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा ने कहा कि विभाग को 20 अगस्त को एक वीडियो भी मिला है, जिसमें कथित तौर पर शिक्षक क्षमा को पीटते दिख रहे हैं. उन्होंने कहा की वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रधानाचार्य और कक्षाध्यापक दोनों को निलंबित कर दिया गया है और उन पर विभागीय कार्रवाई चल रही है.

यह घटना भरखनी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय सहुवापुर में हुई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola