हापुड़ में निकाह के छुआरों के लिए कटा बवाल, शादी का घर बना जंग का मैदान

Hapur News: हापुड़ में निकाह के छुआरों के लिए बारातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। बारातियों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और कुर्सियों से हमला कर दिया। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा बाराती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनमें से दो बारातियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

chuare nikah

chuare nikah

विज्ञापन

मौ. शाहिद, हापुड़

Hapur News: हापुड़ के गांव पौपाई में निकाह के बाद जमकर बवाल हुआ है। बताया जा रहा है कि निकाह के छुआरों को लेने के लिए बारातियों में लाठी-डंडें चल गए। शादी का घर जंग का मैदान बन गया। बारातियों ने एक-दूसरे पर कुर्सियों से भी हमला किया। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा बाराती घायल हुए हैं। वहीं, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जमकर चले लाठी-डंडे

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गांव पौपाई है। इस गांव में जमशेद परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को जमशेद की दो बेटियों की शादी थी। इस दौरान एक बारात दौताई और दूसरी बारात मेरठ से आई थी। शादी की रस्म चल रही थी। दोनों दूल्हों के परिजनों ने निकाह के बाद छुआरे बांटने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान छुहारे को लेकर दोनों पक्षों में छीना झपटी होने लगी। दोनों पक्षों में बहस भी शुरू हो गई, जो थोड़ी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ बाराती एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला करने लगे। किसी तरह गांव के बुजुर्ग लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस बीच किसी ने इस घटना का मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना का वीडियो वायरल

विज्ञापन

वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करते दिख रहे हैं। इस मारपीट में दोनों ही पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि डंडे चलने से मोहसिन, गुफरान, इमरान, रिफाकत और कासिम समेत कई बाराती घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके आने की भनक लगते ही मामूली बात को लेकर आपस में झगड़ने वाले मौके से रफूचक्कर हो गए। घायलों को पुलिस आनन फानन में सीएचसी ले गई, जहां परीक्षण के दौरान कासिम और मोहसिन की हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

विज्ञापन

छुआरे बंटने के दौरान बारातियों में हुए संघर्ष के कारण मेहमानों समेत घरातियों में भगदड़ और अफरा तफरी मच गई। दोनों ही पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार का कहना है कि संबंधित घटनाक्रम को लेकर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ