हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

टोल मांगने पर दबंगों ने की टोलकर्मी की पिटाई, सीसीटीवी में घटना कैद; फुटेज वायरल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में टोल प्लाजा पर कार सवार दबंगों से टोल मांगने पर कर्मचारी को बेरहमी से पीटा गया। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

विज्ञापन

मोहम्मद शाहिद, हापुड़

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से दादागिरी और दबंगई का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां टोल कर्मचारी को कार सवार दबंगों से टोल मांगना भारी पड़ गया। इन दबंगों ने टोल मांगने पर एक कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इन दबंगों ने न सिर्फ टोल कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए और टोल बूथ में भी तोड़फोड़ की। ये सारी घटना टोल प्लाजा में सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी एक फुटेज सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

टोल मांगने पर कर्मचारी पिटाई

ये पूरा मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर स्थित छिजारसी टोल का है। यहां कार सवार दबंगों ने टोल मांगने को लेकर जमकर तांडव मचाया। इतना ही नहीं, इन दबंगों ने टोल कर्मचारी द्वारा टोल मांगने पर सबसे पहले टोल कर्मचारी की पिटाई कर दी है। इसके साथ ही दबंगों ने कर्मचारी के साथ गाली-गलौच की। इतना ही नहीं, इन लोगों ने टोल बूथ में भी काफी तोड़फोड़ की है। दबंगों ने टोल बूथ में लगे शीशे और गेट भी तोड़ दिए। टोल पर लगे सीसीटीवी में ये सारी घटना कैद हो गई, जिसका फुटेज इस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बेगूसराय में दो भाइयों की पीट-पीट कर की हत्या, पॉलिथीन में पैक कर खेत में फेंका शव

क्या है सीसीटीवी फुटेज?

बताया जा रहा है कि ये घटना रविवार रात की है। गाजियाबाद की तरफ से आ रहे कार सवार दबंगों से जब टोल कर्मचारी ने टोल मांगा, तो उन लोगों ने टोल देने से इंकार कर दिया। इस दौरान टोल कर्मचारी के साथ गाली-गलौच करते हुए दबंगों ने टोल कर्मचारी की पिटाई कर दी। वहीं, वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार सवार दबंग लोग कैसे टोल कर्मचारी के साथ मारपीट कर रहे हैं और टोल बूथ में तोड़फोड़ मचा रहे हैं। वीडियो में टोल कर्मचारी जब अपनी जान बचाने के लिए टोल बूथ में घुस जाता है, तो दबंग उसे वहां भी नहीं छोड़ते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola