यूपी के हापुड़ जिले में चाय पिलाने को लेकर बीजेपी विधायक और एडीओ पंचायत आपस में भिड़ गए। बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल पूरे होने पर योगी सरकार के विकास कार्यों का गुणगान करने आए हापुड़ के सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को एक ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत की बदतमीजी से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। हापुड़ के ब्लॉक में पत्रकार वार्ता के दौरान जब विधायक ने ब्लॉक में तैनात बिशन सक्सेना नाम के सहायक विकास अधिकारी को काफी देर तक चाय न आने पर चाय मंगवाए जाने का ऑर्डर दिया, तो विधायक का ऑर्डर सुनते ही एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना बुरी तरह भड़क गए।
विधायक ने लगाए ये आरोप
उन्होंने जवाब में कहा कि मैं तुमसे उम्र में बड़ा हूं और मैं तुम्हें चाय पिलाऊंगा। विधायक ने भी आरोप लगाया कि बिशन सक्सेना ने उनसे असभ्यता से बात की और कहा कि मैं बार-बार चाय पिलाऊं, तुम्हारा नौकर नहीं हूं। एडीओ पंचायत की इस हरकत से विधायक ने हापुड़ की डीएम प्रेरणा शर्मा को फोन कर शिकायत की।
इसकी गवाही के लिए विधायक ने ब्लॉक के अधिकारी को फोन पकड़ाया। उन्होंने भी विधायक की शिकायत को सही बताया। एडीओ पंचायत की इस हरकत का शिकार होने के बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक से निकल गए।
सीडीओ को जांच सौंपी
विधायक के मुताबिक, एडीओ पंचायत ने हाथापाई का भी प्रयास किया। जब विधायक ने उन्हें टोका तो उन्होंने पलटकर जवाब देना शुरू कर दिया। इससे ज्यादा हंगामा हो गया। इस मामले पर जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कार्रवाई करते हुए सीडीओ को जांच सौंप दी है। एडीओ पंचायत को हापुड़ से गढ़ ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके निलंबन के लिए लखनऊ हेडक्वार्टर को पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- राणा सांगा को लेकर गद्दार जैसे शब्द का प्रयोग करना आसमान में थूकने जैसा- अजय सिंह विधायक
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
9 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
10 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
10 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
11 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
15 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
19 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines