---विज्ञापन---

शराब खरीदने के लिए ठेके पर उमड़ी भीड़, पेटी खरीद ले गए लोग; देखें वीडियो

हापुड़ में शराब के ठेके पर एक अनोखा ऑफर दिया गया, एक बोतल खरीदने पर एक बोतल फ्री! जैसे ही यह खबर फैली, भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जानें क्यों शराब के ठेकों पर ऐसे ऑफर दिए जा रहे हैं और इसका कारण क्या है।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शराब की दुकान पर भारी भीड़ देखने को मिली। ऐसा लग रहा था, जैसे शराब फ्री में बांटी जा रही हो और लोग इसका फायदा उठाने के लिए टूट पड़े हों, लेकिन ऐसा नहीं था। दरअसल, एक शराब की बोतल खरीदने पर एक बोतल फ्री का ऑफर था। जैसे ही यह जानकारी फैली, लोग दुकान पर टूट पड़े! कोई एक की जगह दो ले गया, कोई चार की जगह आठ बोतल ले गया, वहीं कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने पूरी पेटी ही खरीद ली।

हापुड़ में शराब के ठेके पर बंपर ऑफर की घोषणा हुई—एक खरीदने पर एक बोतल फ्री! जानकारी मिलते ही लोग दुकान पर उमड़ पड़े। जमकर खरीदारी हुई। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लोग इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ठेके के बाहर खड़े हैं।

---विज्ञापन---

क्यों फ्री हुई शराब?

दरअसल, दुकान के लाइसेंस की अवधि खत्म होने वाली है। कई दुकानों का लाइसेंस 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। ऐसे में जिन दुकानदारों के पास स्टॉक बहुत ज्यादा है, वे इसे जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं ताकि नुकसान से बचा जा सके। ऐसे में हापुड़ के एक ठेके पर जब ऑफर शुरू किया गया तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।


हापुड़ के अलग-अलग स्थानों पर स्थित शराब के ठेकों पर इस स्कीम के तहत शराब के स्टॉक को खपाया जा रहा है। एक बोतल पर एक बोतल फ्री मिलने के कारण शराब के शौकीनों में ठेके के बाहर मारा-मारी मची हुई है। न सिर्फ हापुड़ बल्कि नोएडा, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में भी इस तरह के ऑफर से स्टॉक खत्म करने की कोशिश हो रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ऑनलाइन तकिया निकला खराब तो पढ़ें CEO का जवाब, जानें गणेश सोनवणे कौन?

बता दें कि एक्साइज डिपार्टमेंट का वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2025 को समाप्त हो रहा है। 31 मार्च रात 12:00 बजे तक शराब के ठेकों पर सारा स्टॉक खत्म करने की होड़ मची हुई है। यदि शराब नहीं बिक पाती, तो सरकार इसे जब्त कर लेगी और इसकी बिक्री नहीं हो पाएगी।

First published on: Mar 25, 2025 05:33 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola