'एक झापड़ मारेंगे तो…,' हमीरपुर में SDM का विवादित बयान, वीडियो वायरल

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में खाद ना मिलने से गुस्साए किसानों ने कानपुर-सागर राजमार्ग पर जाम लगा दिया. सूचना पर प्रशासन के अधिकरी मौके पर पहुंचे. इस दौरान SDM ने किसानों को शांत करते-करते विवादित बयान दे दिया.

Hamirpur News, Hamirpur Latest News, Fertilizer, DAP, Maudha Cooperative Society, SDM, Kanpur-Sagar National Highway, हमीरपुर न्यूज, हमीरपुर ताजा खबर, खाद, डीएपी, मौदहा सहकारी समिति, एसडीएम, कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग

किसानों को समझाते एसडीएम

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में खाद के लिए सुबह से लाइन में खड़े किसानों ने खाद ना मिलने पर हंगामा कर दिया. इस दौरान गुस्साए किसानों ने कानपुर-सागर राजमार्ग पर जाम लगा दिया. मामले की सूचना पर प्रशासन के अधिकरी मौके पर पहुंचे. इस दौरान SDM ने किसानों को शांत करते-करते विवादित बयान दे दिया. इसका एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

खाद ने मिलने से गुस्साए किसान

हमीरपुर के मौदहा में मंगलवार सुबह सैंकड़ों की संख्या में किसान खाद और डीएपी लेने के लिए सहकारी समिति के बाहर एकत्र हुए थे. इस दौरान सुबह से ही किसानों की लंबी लाइन लगी हुई थी. बताया गया है कि उस समय केन्द्र पर केवल 500 बोरी डीएपी और लगभग 100 बोरी खाद रखी हुई थी. किसानों की बढ़ती संख्या को देखकर स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद खाद ना मिलने से नाराज किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया और कानपुर सागर राजमार्ग पर जाम लगा दिया. इस दौरान मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान

मामले की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस दौरान अधिकारियों ने हंगामा कर रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया, मगर किसान नारेबाजी करते रहे. तभी मौके पर SDM करणवीर सिंह ने किसानों को समझाने का प्रयास किया. इसी दौरान एसडीएम बोल बिगड़ गए और उन्होनें विवादित बयान दे दिया. कथित बयान के अनुसार, उन्होनें कहा कि ‘एक झापड़ मारेंगे तो पेशाब निकल जाएगा’. इसका एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद अधिकारियों ने किसी तरह किसानों को समझाया और जाम खुलवाया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ