Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में विदेश यात्रा के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां की एक कॉलेज प्रिंसिपल से दुबई ट्रिप के नाम पर 1.65 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। पीड़िता ने एसपी से आरोपी युवक की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महिला प्रिंसिपल ने बनाया था दुबई का प्लान
जानकारी के मुताबिक, हमीरपुर जिले के कुछेछा पीजी कॉलेज में डॉ. वंदना प्रिंसिपल है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, डॉ. वंदना ने बताया कि उन्होंने अपनी एक साथी कंचन गुप्ता के साथ 28 अप्रैल को दुबई जाने का प्लान बनाया था। इसके लिए उन्होंने जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रवीण को फ्लाइट की टिकट, वीजा समेत सभी व्यवस्थाओं के लिए कहा।
प्रिंसिपल डॉ. वंदना ने बताया कि इसके लिए उन्होंने प्रवीण को 1.65 लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया। आरोपी है कि पहले तो युवक ने सभी इंतजाम होने की बात कही, लेकिन 24 अप्रैल को आरोपी ने कहा कि कंचन गुप्ता का टिकट नहीं हुआ है। इसके बाद आरोपी ने सभी टिकट रद्द करा दिए।
दूतावास में फोन करने पर खुला मामला
कॉलेज प्रिंसिपल ने कहा कि इसके बाद उन्होंने दुबई दूतावास में संपर्क किया, जहां से पता चला कि कंचन गुप्ता का वीजा उसी दिन हो गया था, जिस दिन उनका वीजा हुआ था। इस पर पीड़िता ने आरोपी प्रवीण को फोन किया। आरोप है कि फओन करने पर प्रवीण ने उनके साथ गालीगलौज की और पैसे वापस करने से इनकार कर दिया।
अपनी साथ हुई इस ठगी की शिकायत पीड़िका ने अब एसपी हमीरपुर से की है। उन्होंने अपने पैसे वापस कराने की गुहार लगाई है। उधर मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
5 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
10 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
10 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
14 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
15 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines