हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हमीरपुर में शव काे बेटी मानकर कर दिया अंतिम संस्कार, बाद में यहां मिली जिंदा 

Hamirpur Crime: यूपी के हमीरपुर में हत्या के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। अज्ञात शव को बेटी मानकर एक पिता ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हत्या के आरोप में दो लोगों पर भी हत्या भी मुकदमा दर्ज करा दिया। बाद में बेटी जीवित मिल गई। पुलिस अब शव की पहचान करने में जुटी है। पढ़ें हमीरपुर से रवींद्र निगम की रिपोर्ट।

विज्ञापन

Hamirpur Crime: हमीरपुर में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे नहर में 7 जून को एक युवती का शव मिला था। बिहूनी गांव के मलखान ने इस शव की पहचान अपनी बेटी शिवानी के रूप में की थी। मलखान ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया और दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन आज गोहांड तिराहे पर शिवानी जिंदा मिल गई। पिता ने उसकी पहचान अपनी बेटी के रूप में की है।

इन पर दर्ज हो गया था मुकदमा

जरिया थाना क्षेत्र के बीरा गांव के पास मिले शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। मलखान की शिकायत पर बिहूनी गांव के महेश और मनोज पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

अब शव की पहचान में जुटेगी पुलिस

जरिया थाना प्रभारी मयंक चंदेल के अनुसार शिनाख्त में परिजनों से चूक हुई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मदद से मामले की जांच कर रही है। तीन टीमें नहर में मिले शव की असली पहचान की कोशिश में जुटी हैं।

विज्ञापन

घर में अकेले रहने वाले युवक का मिला शव

हमीरपुर जिले के कस्बा बिवांर में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। सिर और नाक से खून बह रहा था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। परिजन दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। थाना व कस्बा बिवांर निवासी महेंद्र वर्मा (30) पुत्र गंगाधारिया का शव सोमवार सुबह छह बजे उसके ही घर के आंगन में पड़ा देखा गया।

7 जून को मिली थी एक और लाश

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पुल के नीचे गड्ढे में 7 जून सुबह एक युवती की लाश मिली थी। युवती की उम्र करीब 20-25 वर्ष के बीच होगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल शुरू की है। मौके पर पुलिस की फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड, फॉरेसिंक टीम ने जांच की है। पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया है. घटना हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र में उमरिया बीरा लिंक के पास की है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola