बेटे की प्रेमिका पर इस कदर लट्टू हुआ बाप, जबरन रचाई शादी और रेप जैसा घिनौना पाप

Father Married Son Girlfriend: यूपी के हमीरपुर में एक पिता ने बेटे की प्रेमिका से शादी कर ली। इसके बाद बेटे के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Maharashtra Crime News

बदलापुर में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न के केस को लेकर जनता सड़कों पर उतर आई।

विज्ञापन

Hamirpur Crime News: यूपी के हमीरपुर में एक प्रेम कहानी पिता-पुत्र दोनों पर भारी पड़ गई। पिता ने बेटे की प्रेमिका से जबरन शादी कर ली। इसके बाद उसे घर में बंधक बनाया और पिता-पुत्र दोनों ने मिलकर दुष्कर्म किया। इसके बाद जैसे-तैसे युवती दोनों के चंगुल से छूटी और पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि हमीरपुर जिले के मौदहा केातवाली क्षेत्र में सुरज कुमार नामक युवक घाटमपुर में ईंट-भट्ठे पर काम करने गया। इनके साथ बांदा जिले जमालपुर थाना कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी भी परिजनों के साथ काम करने आई। यहां सूरज और किशोरी में आपस में प्रेम हो गया। किशोरी अपने परिजनों के मना करने के वावजूद प्रेमी के साथ रहने लगी।

विज्ञापन

पिता-पुत्र ने की गंदी हरकत

हालांकि परिजन जोर-जबरदस्ती कर बच्ची को अपने घर ले गए। उधर प्रेमिका के जाने के बाद सूरज भी ईंट-भट्ठे का काम छोड़कर अपने गांव मोदहा आया और फिर रात में प्रेमिका के घर पहुंचा। युवती के परिजनों के अनुसार सूरज अपनी प्रेमिका को अगवा कर घर ले आया। बेटी की प्रेमिका को देखते ही तुलसीराम की नीयत खराब हो गई और मंदिर में बेटे की प्रेमिका से जबरन शादी कर ली। शादी के बाद पिता और पुत्र ने उसके साथ गंदी हरकत की।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घर में बंधक बनाकर दोनों ने कई दिनों तक युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद एक दिन मौका देखकर युवती घर से भाग निकली। उसने पहले परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर प्रेमी सूरज और उसके पिता के खिलाफ तहरीर दी। फिलहाल मामले में पिता-पुत्र दोनों फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ