Hamirpur case: मेरठ में सौरभ हत्याकांड के बाद से तो मानो ऐसे मामलों की बाढ़ सी आ गई है। जैसे औरैया में शादी के 15 दिन में ही मुंह दिखाई के पैसों से पति की सुपारी दे दी। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने शराबी पति को चाकू से गोदकर मार डाला।ये मामला हमीरपुर से सामने आया है जहां नशेबाज पति की मारपीट से तंग आकर महिला ने उसकी हत्या कर दी। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
हमीरपुर के निवासी अरविंद को उसकी पत्नी ने चाकू से वार कर मार डाला। उसने अपने पति की गर्दन पर कई वार किए, ये घटना बीते दिन यानी सोमवार की है। महिला ने पहले पति का कत्ल किया और फिर अपने बेटे को फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है और डॉक्टर को लेकर घर आ जाए। जब बेटा घर पहुंचा तो वो वहां का नजारा देख हैरान हो गया। उसके साथ डॉक्टर भी था जिसने व्यक्ति को मृत घोषित किया और घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: जेल में मुस्कान ‘राम’ के सामने राे-रोकर बेहाल, साहिल से भी बना ली दूरियां
क्यों मारा पति को
मुस्करा कस्बे के मोतीनगर में अरविंद जिसकी मौत हो गई है, शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से हाथापाई करने लगा। गुस्से में आकर अनीता ने सब्जी काटने वाले बड़े चाकू से अरविंद पर ताबड़तोड़ पांच वार कर दिए। चाकू से उसका गला काट दिया। शरीर पर कंधे, पेट व आसपास चार घाव मिले हैं।
महिला ने बेटे को खुद बताया
अनीता पूरी खून ले सन गई और उसने इस घटना की जानकारी अपने बेटे को दी। हालांकि उसने ये नहीं बताया था कि हुआ क्या है बस बेटे को डॉक्टर लाने के लिए कहा। जब बेटे ने पिता के शव को देखा तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी डा. दीक्षा शर्मा ने बताया कि FIR घरेलू हिंसा के तौर पर की गई है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट व डाग स्क्वाड ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
यह भी पढ़ें: मुस्कान साहिल की जिंदगी में 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! जेल में अब ये काम करते आएंगे नजर
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
6 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
7 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
12 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines