हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

हल्द्वानी: बाबा रामपाल का आश्रम सील, नियमों के विरुद्ध भवन का हो रहा था संचालन

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाबा रामपाल के आश्रम को सील करने की कार्रवाई की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट और प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई के निर्देश के बाद पुलिस फोर्स बाबा रामपाल के आश्रम पहुंची। पढ़ें हल्द्वानी से हर्ष रावत की रिपोर्ट।

विज्ञापन
haldwani news

उत्तराखंड के हल्द्वानी में आज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाबा रामपाल के आश्रम को सील करने की कार्रवाई की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट और प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई के निर्देश के बाद आज भारी संख्या में पुलिस फोर्स डहरिया स्थित बाबा रामपाल के आश्रम पहुंची। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई, एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र, सीओ नितिन लोहनी और कोतवाल राजेश यादव समेत परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रही। जहां पर बाबा रामपाल के आश्रम को प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया है।

हिंदूवादी संगठनों ने शिकायत की थी

सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई ने बताया कि जिस भवन में आश्रम बना हुआ है, वह आवासीय नक्शा पास कराकर बनाया गया है, जो कि प्राधिकरण की बिल्डिंग बायलॉज के विरुद्ध है।

भवन को किया गया सील 

बिल्डिंग में असेंबल करके अलग-अलग कमरे बनाए गए थे, जिसको पूर्व में नोटिस भी दिया गया था। यहां पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। ऐसे में जन सुविधा का ध्यान रखते हुए और जनहानि न हो, इसे ध्यान में रखते हुए आज भवन को सील कर दिया गया है। पूर्व में कुछ हिंदूवादी संगठनों ने आश्रम को लेकर कुछ शिकायत भी की थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Uttarakhand News: पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निकाली गई ‘तिरंगा यात्रा’, CM बोले- वीर सपूतों ने किया बहादुरी का प्रदर्शन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola