Halal Banned : योगी सरकार का बड़ा फैसला, UP में नहीं बिकेंगे हलाल सर्टिफाइड फूड आइटम्स

Halal Banned in UP : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में ‘हलाल प्रमाणीकरण’ वाले खाद्य उत्पादों के बनाने, स्टोर करने, वितरण और बिक्री करने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Halal Banned in UP, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य की सीमा के भीतर हलाल सर्टिफाइड फूड आइम्स की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। ‘हलाल प्रमाणीकरण’ वाले खाद्य उत्पादों के बनाने, स्टोर करने, वितरण और बिक्री करने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का यह आदेश उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं का शोषण करके वित्तीय लाभ के लिए खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए जाली ‘हलाल प्रमाणन’ जारी करने के आरोप में कई संगठनों के खिलाफ मामले दर्ज करने के बाद आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

असल में, हलाल प्रमाणीकरण एक प्रकार का सत्यापन है कि किसी उत्पाद का निर्माण इस्लाम की मान्यताओं के अनुसार किया गया है और इसमें कोई निषिद्ध घटक नहीं है और यह धार्मिक रूप से शुद्ध है। इसको लेकर उठे विवाद के बाद दर्ज एफआईआर पर गौर करें तो हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, जमीयत उलेमा हिन्द हलाल ट्रस्ट दिल्ली, हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया मुम्बई, जमीयत उलेमा महाराष्ट्र मुम्बई और अन्य एक धर्म विशेष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संस्थाओं का कहना है कि एक धर्म विशेष के लोग कुछ फूड आइटम्स बेचकर लाभ कमाने के लिए इन पर हलाल प्रमाण पत्र देने का अवैध कारोबार चला रहे हैं। इन कंपनियों के पास ऐसे किसी तरह के सर्टिफिकेशन का कोई अधिकार नहीं है। यह न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि सामाजिक विद्वेष को भी बढ़ाने का काम करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ