ASI asks Court for 15 more days submit Gyanvapi survey report: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का ज्ञानवापी में 90 दिनों से ज्यादा चला सर्वे लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में शुक्रवार को सभी की निगाहें वाराणसी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पर थी कि सर्वे के सीलबंद लिफाफे को कोर्ट में सौंपा जाएगा। लेकिन अब ताजा जानकारी सामने आई है कि एएसआई ने कोर्ट से रिपोर्ट सौंपने के लिए 15 दिन का समय मांगा है। हालांकि, इससे पहले भी कहा जा रहा था कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) शुक्रवार को ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक अध्ययन और सर्वेक्षण की अपनी रिपोर्ट पेश कर सकता है, या सर्वे की बाकी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए और समय मांग सकता है। बता दें कि 21 जुलाई को कोर्ट ने यह पता लगाने के लिए सर्वेक्षण का आदेश दिया था कि क्या ज्ञानवापी मस्जिद किसी मंदिर के अवशेषों पर बनाई गई थी।
कोर्ट ने 21 जुलाई को दिया था सर्वे करने का आदेश
मूल श्रृंगार गौरी मुकदमे (नंबर 18/2022 राखी सिंह और अन्य बनाम यूपी राज्य और अन्य) में चार महिला वादी के वकील विष्णु जैन ने कहा था कि हमें उम्मीद है कि एएसआई ज्ञानवापी सर्वेक्षण पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। अदालत ने चार महिला वादियों द्वारा दायर याचिका पर यह आदेश दिया। वहीं, स्थायी सरकारी वकील अमित श्रीवास्तव ने स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं की कि एएसआई शुक्रवार को अपनी ज्ञानवापी सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
मामले से जुड़े लोगों ने ज्ञानवापी पर वैज्ञानिक अध्ययन और सर्वेक्षण रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अधिक समय मांगने के लिए एएसआई द्वारा एक और आवेदन दायर किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया था। जिला न्यायाधीश ने चार महिला वादी की याचिका पर एएसआई सर्वेक्षण का आदेश दिया था। आदेश के अनुपालन में एएसआई ने 24 जुलाई को ज्ञानवापी मस्जिद का वैज्ञानिक अध्ययन शुरू किया था।
ये भी पढ़ें: आगरा के रेस्तरां में महिला पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार, चार आरोपी गिरफ्तार
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
3 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
17 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
21 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
21 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines