Gyanvapi Case: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मामले में मंगलवार को वाराणसी कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि इस प्रकरण में दर्ज सभी आठों मामलों की एक साथ सुनवाई होगी। बताया गया है कि पूर्व में ज्ञानवापी को लेकर सात मामले चल रहे थे, जबकि आठवां मामला शिवलिंग की कार्बन डेटिंग से जुड़ा हुआ है।
अब एक ही कोर्ट में होगी सुनवाई
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वाराणसी जिला न्यायालय ने मंगलवार को ज्ञानवापी को लेकर सभी मामलों को क्लब करने का आदेश दिया है। सभी आठ मामलों की सामूहिक रूप से सुनवाई की जाएगी। यानी कोर्ट ने अब साफ कर दिया है कि एक ही कोर्ट में ज्ञानवापी मामले से जुड़े सभी मामलों की एक साथ सुनवाई होगी।
इन विचाराधीन मामलों की होगी सुनवाई
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी कोर्ट में इस समय आठ मामले लंबित हैं। इनमें पहला मामला लक्ष्मी देवी बनाम श्रीआदि विश्वेश्वर, दूसरा लक्ष्मी देवी बना मां गंगा, तीसरा लक्ष्मी देवी बना स्वामी, चौथा अविमुक्तेश्वरानंद लक्ष्मी देवी बनाम विश्वेश्वर, पांचवा लक्ष्मी देवी बनाम सत्यम त्रिपाठी, छठा लक्ष्मी देवी बनाम श्रृंगार गौरी, सातवां लक्ष्मी देवी बनाम नंदी महाराज और अब आठवां मामला शिवलिंग के एएसआई सर्वेक्षण है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पलटा था वाराणसी कोर्ट का आदेश
बता दें कि ताजा मामला ज्ञानवापी में कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग का है। 12 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी कोर्ट के पूर्व आदेश को पलटते हुए शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराने का आदेश दिया था।
इसके बाद 16 मई को मामले से जुड़े हिंदू पक्ष ने वाराणसी कोर्ट में एक और अर्जी पेश करके कहा था कि सिर्फ शिवलिंग की ही नहीं, बल्कि पूरे ज्ञानवापी परिसर का कार्बन डेटिंग और ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार सर्वेक्षण कराया जाए।
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
2 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
8 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
9 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
12 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
13 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
15 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines