Gyanvapi Case: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे मामले (Gyanvapi Case) में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज यानी गुरुवार को भी सुनवाई है। एएसआई की ओर से हाईकोर्ट में एक हलफनामा भी दाखिल किया गया है। इसमें सर्वे के तरीके बारे में बताया गया है। माना जा रहा है कि आज शाम तक हाईकोर्ट की ओर से अहम फैसला आ सकता है।
मुस्लिम पक्ष ने दी थी चुनौती
जानकारी के मुताबिक, अंजुमन इंतजामिया कमेटी की ओर से वाराणसी हाईकोर्ट के ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे के आदेश को चुनौती दी गई थी। मुस्लिम पक्ष ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे के आदेश पर रोक लगाते हुए मुस्लिम पक्ष को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने के लिए कहा था।
हाईकोर्ट ने एएसआई को किया तलब
इसके बाद 25 जुलाई को मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने एएसआई के अधिकारियों को तलब किया। बताया गया है कि एएसआई की ओर से हाईकोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया गया है। इसमें कहा गया है कि सर्वे से इमारत को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की पीठ दोपहर या दोपहर के बाद मामले में सुनवाई करेगी।
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
3 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
17 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
21 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
21 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines