Gyanvapi Case : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें ज्ञानवापी परिसर के तहखाने में हिंदुओं के पूजा करने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद समिति ने वाराणसी की जिला अदालत के उस फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें हिंदुओं को ज्ञानवापी के तहखाने में पूजा करने की अनुमति दी गई थी।
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा?
जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मामले के पूरे रिकॉर्ड्स को देखने के बाद और संबंधित पक्षों के तर्क सुनने के बाद अदालत को ऐसा कुछ नहीं मिला है जिसके आधार पर जिला अदालत के फैसले को बदला जाए। जिला अदालत ने 17 जनवरी को जिलाधिकारी को प्रॉपर्टी का रिसीवर नियुक्त किया था। वहीं, 31 जनवरी के आदेश में यहां तहखाने में पूजा की अनुमति दी गई थी।
जिला अदालत ने क्या फैसला दिया था
वाराणसी की जिला अदालत ने 31 जनवरी के अपने आदेश में कहा था कि हिंदू पक्ष ज्ञानवापी मस्जिद में स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा कर सकते हैं। अदालत ने जिलाधिकारी को यह निर्देश भी दिया था कि वह पूजा के लिए व्यवस्थाएं करें और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से नामित एक पुजारी की नियुक्ति करें। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने इस फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
एएसआई की रिपोर्ट में क्या मिला था?
इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया है कि ज्ञानवापी मस्जिद है या मंदिर। एएसआई की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार परिसर में कई ऐसे निशान मिले हैं जो बताते हैं कि यहां मस्जिद से पहले हिंदू मंदिर हुआ करता था। बता दें कि ज्ञानवापी, प्रसिद्द काशी विश्वनाथ मंदिर से सटा हुआ है। मस्जिद के परिसर में चार तहखाने हैं। इनमें से एक व्यास जी का तहखाना है जिसमें पूजा करने की अनुमति दी गई है।
ये भी पढ़ें: क्या है व्यासजी का तहखाना, 31 साल बाद मिली पूजा की परमिशन
ये भी पढ़ें: पहाड़ों पर बर्फ ने फिर बढ़ाई मैदानी इलाकों में ठंड, यूपी में बारिश
ये भी पढ़ें: किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भीषण जाम
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
5 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
6 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
11 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines