हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा और पान मसाले पर एक साल की रोक लग चुकी है. अब देवभूमि में तंबाकू और निकोटिन वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लग चुका है. राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाया है.

विज्ञापन
उत्तराखंड में अब नही मिलेगा गुटखा और पान मसाला (Photo-ANI)

Gutka-Paan Masala Banned In Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला और इस तरह के दूसरे प्रोडक्ट्स पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने 13 अक्टूबर 2026 को इसको लेकर आदेश जारी किया. बैन के तहत ऐसे उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर रोक रहेगी.

पब्लिक हेल्थ को लेकर फैसला

इस आदेश के मुताबिक ये कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विक्रय प्रतिषेध और निर्बन्धन) विनियम, 2011 के प्रावधानों के अंतर्गत की गई है. ये प्रतिबंध आदेश जारी होने की तारीख से अगले एक साल तक प्रभावी रहेगा.

यह भी पढ़ें- सीएम धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन

प्रशासन के मुताबिक, खाद्य उत्पादों में तंबाकू और निकोटिन का इस्तेमाल बैन है. इसके बावजूद गुटखा और पान मसाला जैसे उत्पादों में इन पदार्थों का इस्तेमाल किए जाने के मामले सामने आते रहे हैं. जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे उत्पादों पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है. ये आदेश उत्तराखंड के सभी जिलों में लागू होगा. इसके तहत तंबाकू और निकोटिन बेस्ड गुटखा, पान मसाला या किसी दूसरे नाम से बेचे जाने वाले संबंधित खाद्य उत्पादों का निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री प्रतिबंधित रहेगी.

यह भी पढ़ें- सीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल

विज्ञापन

जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग को जिम्मेदारी

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने आदेश की प्रतियां मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक और सभी जिलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेज दी हैं.

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की पूजा की, प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली

विज्ञापन

इसके अलावा विभाग के मंडलीय और जिला स्तर के अधिकारियों को भी आदेश के मुताबिक जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. बैन से जुड़े आदेश को राजकीय गजट में पब्लिश करने के लिए भी भेजा गया है. अब प्रदेश में प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराने और उल्लंघन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने की जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन की होगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola