Helicopter Crash Martyr Sudhir Yadav Inside Story: गुजरात के पोरबंदर में 5 जनवरी 2025 को हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी पायलट सुधीर यादव बलिदान हो गए। आज सुबह सुधीर यादव को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सुधीर का घर कानपुर शहर के श्याम नगर इलाके में है और रविवार देरशाम ही उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। मंगलवार सुबह सुधीर का पार्थिव शरीर गांव ले जाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सुधीर के पिता नायब सिंह यादव और सुधीर की पत्नी आवृति ने मीडिया से बात की और अपने दिल का दर्द बयां किया। दोनों ने सुधीर के बारे में कई जानकारियां दी।
नए साल पर आखिरी बार मिले थे पति-पत्नी
सुधीर यादव की पत्नी आवृति ने पति को याद करते हुए बताया कि वह उनसे नए साल पर मिली थी। शनिवार शाम को ही वह सुधीर से मिलकर घर लौटी थी कि रविवार को सुधीर की शहादत की खबर आ गई। आवृति ने बताया कि वह पटना में जज है और सुधीर 2015 में बतौर पायलट भारतीय नौसेना का हिस्सा बने थे। 8 साल से सुधीर कोस्टगार्ड थे। 10 महीने पहले 7 मार्च 2024 को दोनों की शादी हुई थी और सालगिरह मनाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन सोचा नहीं था कि ऐसे साथ छूट जाएगा। आवृति ने बताया कि सुधीर के पिता नवाब सिंह यादव भी भारतीय सेना से रिटायर अफसर हैं और इस समय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर हैं। सुधीर के भाई धर्मेंद्र एयरफोर्स में हैं। सुधीर का परिवार मूलरूप से कानपुर देहात के शिवली के हरकिशनपुर गांव का रहने वाला है।
एक दिन पहले भाई से भी हुई थी बात
सुधीर के बड़े भाई धर्मेंद्र ने मीडिया को बताया कि उनकी सुधीर से बात शनिवार को ही हुई थी। उसने घरवालों का हालचाल भी पूछा था। आवृति ने टीवी पर हादसे की खबर देखी और परिवार को फोन करके बताया। पहली जानकारी सुधीर के घायल होने की मिली थी, लेकिन हादसे की वीडियो देखकर डर लग रहा था, इसलिए सभी गुजरात जाने के लिए निकलने लगे कि सुधीर की मौत होने की खबर आ गई। ICG की ओर से पुष्टि की गई कि सुधीर HALSK 3 हेलीकॉप्टर CG 859 में सवार था, जो रविवार 5 जनवरी की दोपहर को पोरबंदर एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हो गया। हादसे में 2 पायलट और एक नाविक मारा गया। सुधीर के अलावा कमांडेंट सौरभ और नाविक मनोज भी बलिदान हुए हैं। डेफेंस मिनिस्टर ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन भाई तो वापास नहीं आएगा।
संबंधित खबरें
UP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
3 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
5 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
21 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
21 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines