Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा के सेक्टर-75 स्थित एपेक्स सोसायटी में डिप्टी कमिश्नर ने 14वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थाना सेक्टर-113 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि गाजियाबाद में जीएसटी विभाग में तैनात डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह पिछले काफी समय से कैंसर के चलते तनाव मं चल रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अंतिम स्टेज पर था कैंसर
डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर-75 स्थित एपेक्स सोसायटी की 14वीं मंजिल स्थित फ्लैट में रहते थे। वह कैंसर के अंतिम स्टेज पर थे और पिछले काफी समय से तनाव में चल रहे थे। सोमवार को संजय ने इसी तनाव के चलते फ्लैट की बालकनी से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य फ्लैट के दूसरे कमरे में मौजूद थे। जबकि संजय बालकनी में बैठे थे। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
कैंसर के चलते देदी जान
पुलिस द्वारा परिवार से पूछताछ करने पर पता चला कि संजय कैंसर की अंतिम स्टेज पर थे। जिसके चलते वह लंबे समय से चल रहा तनाव में चल रहे थे।। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि परिवार ने अभी कोई शिकायत नहीं की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अपने स्तर पर घटना की जांच कर रही है।
हाइराइज सोसायटियां में बढ़ी सुसाइड की घटनाएं
नोएडा-ग्रेटर नोएडा की हाइराइज सोसाटियों में सुसाइड की घटनाएं आम बात हो गई हैं। पिछले करीब दो साल की बात करें तो अब 100 से ज्यादा लोगों फ्लैटों की बालकनी से नीचे कूदकर आत्महत्या कर चुके हैं। बताया जाता है कि इनमें से ज्यादातार लोगों ने बीमारी और तनाव के चलते जान दी है। इनमें करीब 60 से ज्यादा बुजुर्ग थे।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
2 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
6 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
7 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
7 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
7 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
12 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
16 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines