नोएडा में GST का प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार, व्यापारी से रिश्वत लेते हुए दबोचा

Noida News: नोएडा में GST के प्रशासनिक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। मेरठ की सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर की ट्रैप टीम ने कंप्यूटर रिपेयरिंग कंपनी के व्यापारी से रिश्वत लेते हुए अधिकारी को पकड़ा है।

GST, Noida News, जीएसटी अधिकारी, नोएडा न्यूज

नोएडा में GST अधिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन

Noida News: नोएडा में GST के प्रशासनिक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। मेरठ की सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने कंप्यूटर रिपेयरिंग कंपनी के व्यापारी से रिश्वत लेते हुए अधिकारी को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि GST अधिकारी व्यापारी से 45 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। तभी ट्रैप टीम ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है।

इस तरह शुरू हुआ व्यापारी का उत्पीड़न

जानकारी के मुताबिक, व्यापारी की मैसर्स रामाटेक फर्म गांव सलारपुर नोएडा में स्थित है और वर्ष 2016 से कंप्यूटर रिपेयरिंग का कार्य कर रही है। व्यापारी ने बताया कि उसकी फर्म का वैट एवं जीएसटी समय से संबंधित विभाग में जमा किया जाता रहा है। 29 अप्रैल 2025 को व्यापारी के मोबाइल पर एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने अपना नाम भूदेव बताया और कहा कि वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 का एसेसमेंट लंबित है। साथ ही दोनों वर्षों के लिए कुल 4 लाख 55 हजार 840 की बकाया राशि जमा करने को कहा गया। फोन करने वाले ने व्यापारी को जीएसटी कार्यालय में आकर मिलने को कहा।

Advertisment

50 हजार रुपये में नहीं होगी कार्रवाई

9 मई 2025 को जब व्यापारी कार्यालय पहुंचा तो भूदेव ने उसे बताया कि यदि बकाया राशि नहीं जमा की गई तो कोर्ट व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 13 मई को व्यापारी सतेंद्र बहादुर सिंह से मिला। सतेंद्र बहादुर सिंह ने फर्म पर 4 लाख 55 हजार 840 की बकाया राशि बताई और कहा कि यदि व्यापारी 50 हजार की रिश्वत देता है, तो वह यह मामला बिना किसी कार्रवाई के समाप्त कर देगा।

व्यापारी का फ्रीज कराया था खाता

बताया जा रहा है कि  व्यापारी ने अपनी आर्थिक असमर्थता जताई तो अधिकारी ने 45 हजार की राशि तय की और उससे कम में काम करने से साफ इनकार कर दिया। इस बीच व्यापारी के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा भंगेल के खाता को ईमेल के माध्यम से फ्रीज करवा दिया गया। जिससे उसके व्यापारिक लेन-देन पर असर पड़ा और व्यवसाय बाधित हो गया। इस उत्पीड़न से परेशान व्यापारी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए सतर्कता अधिष्ठान मेरठ सेक्टर से संपर्क किया और पूरा मामला दर्ज कराया।

योजना बनाकर धर दबोचा 

इसके बाद सतर्कता अधिष्ठान ने योजना बनाकर आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने की तैयारी की। 19 मई को तय योजना के अनुसार व्यापारी ने आरोपी को 45 हजार की रिश्वत देने के लिए बुलाया और जैसे ही उसने रिश्वत की राशि स्वीकार की। वहीं सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

सतर्कता अधिष्ठान ने कहां दर्ज कराएं शिकायत

सतर्कता अधिष्ठान मेरठ सेक्टर ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है। सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की रिश्वत की मांग करना पूर्णतः अवैध है और यदि कोई भी राजपत्रित, अराजपत्रित अथवा अन्य लोक सेवक ऐसा करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर की जा सकती है। वहीं राज्य जीएसटी विभाग नोएडा जोन के अपर आयुक्त संदीप भाग्या ने बताया कि सतेंद्र बहादुर सिंह करीब दो साल से खंड-13 में कार्यरत थे। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ