UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस में जीआरपी और टीटीई में विवाद हो गया। आरोप है कि जीआरपी कर्मियों ने टीटीई को पीटा और कुत्ता कहा। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बीकानेर से प्रयागराज जा रही थी ट्रेन
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर. 20404 बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस कानपुर में रुकी थी। इसी दौरान जीआरपी का एक दरोगा एसी कोच में चढ़ने लगा। उसके साथ तीन सिपाही भी थे। इस पर टीटीई बीके शर्मा ने गाड़ी की चेन पुलिंग कर दी। पुलिस कर्मियों से टिकट मांगा। इसी बात को लेकर विवाह गया। आरोप है कि पुलिस वालों ने टीटीई के साथ मारपीट कर दी।
https://twitter.com/amitkasana6666/status/1693191414212075619
बचाने आए दो टीटीई से भी मारपीट
टीटीई का कालर पकड़ते हुए उनको घसीटा। जीआरपी की टीम के लोग एसओ साहब सिंह के साथ ए2 कोच में सवार हो गए। वहां पर मौजूद टीटीई ने उनसे टिकट मांगा तो उन्होंने बदसलूकी शुरू कर दी। इसी दौरान दो अन्य टीटीई भी कोच में पहुंच गए। एसओ साहब सिंह के साथ चार पुलिसकर्मियों ने तीनों ऑन बोर्ड टीटीई के साथ मारपीट की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
टीटीई की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि फतेहपुर जीआरपी टीम ने उन्हें कुत्ता कहकर संबोधित किया। इसके बाद घसीटकर फतेहपुर स्टेशन पर उतारने लगे। इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
आकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
35 mins agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
5 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
9 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
20 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
22 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
22 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
23 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
23 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
1 day agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines