20 दिन में 50 को बनाया शिकार, नोएडा में कुत्तों के बाद बंदरों ने मचाया उत्पात

Uttar Pradesh Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में बंदरों के आतंक के चलते लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। ग्रेटर नोएडा के बांजरपुर गांव में बंदरों का झुंड लोगों पर लगातार हमला कर रहा है। बंदर अभी तक 50 से अधिक लोगों को घायल कर चुके हैं। इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है।

Monkey

Monkey

Uttar Pradesh Greater Noida (जुनेद अख्तर) : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कुत्तों के बाद अब बंदरों ने उत्पात मचाया हुआ है। ग्रेटर नोएडा के बांजरपुर गांव में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गांव में बंदरों की संख्या साढ़े तीन सौ से अधिक हो गई है। इनमें से कई बंदर काफी हिंसक हो चुके हैं। गांव में बंदर पिछले करीब 20 दिन में 50 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि गांव के लोग कई बार डीएम से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है।

विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों को बना रहे निशाना

विज्ञापन

बंदरों का झुंड घरों में घुसकर उत्पात मचा रहा है। वे छतों पर सूख रहे कपड़ों को फाड़ देते हैं। रसोई में घुसकर सामान को बिखेर देते हैं। बंदरों के डर से लोगों ने बाहर कपड़े सुखाना बंद कर दिया है। बंदर विशेषकर महिलाओं और बच्चों को निशाना बना रहे हैं। उनके हाथों में सामान देखते ही झपट पड़ते हैं। गांव में ऐसी कोई छत या चारदीवारी नहीं बची, जहां बंदरों का झुंड न दिखता हो। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर अब तक 50 से अधिक लोगों को घायल कर चुके हैं। इस दौरान बंदर कई लोगों को काटकर तो कईयों को नोंचकर घायल कर चुके हैं।

छह महीनों से कर रहे शिकायत

विज्ञापन

ग्रामीणों ने पिछले छह महीने में कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है। डीएम से लेकर समाधान दिवस शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने अभी तक इस पर कोई एक्शन नहीं लिया है।

सीएम योगी से की शिकायत

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत की है। इसके अलावा जनप्रतिनिधि के जरिए सीएम योगी से सीधे भी शिकायत की गई है।

विज्ञापन

कौन जीतेगा IPL 2025 में आज का मैच?

विज्ञापन

विज्ञापन

डीएम कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

ग्रामीण विपिन भाटी का कहना है कि अधिकारियों की उदासीनता से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो वे डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ