---विज्ञापन---

मंडप में छोटी बात पर भड़का दूल्हा, दुल्हन को भूला, किसी और से की शादी

UP Latest News: यूपी के चंदौली में एक दूल्हा लड़की वालों के इंतजाम से इतना नाराज हुआ कि उसने उसी रात किसी और लड़की से शादी कर ली। मामले में एफआईआर के बाद एक्शन हुआ तो अब दोनों पक्षों में समझौता हुआ है।

---विज्ञापन---

UP News: यूपी के चंदौली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाह में रोटी परोसने में देरी को लेकर दूल्हा इतना भड़का कि उसने शादी से ही इंकार कर दिया। इतना ही उसने उसी रात किसी और लड़की से शादी कर ली। वहीं उधर दुल्हन हाथों में मेहंदी लिए इंतजार करती रह गई। दूल्हे को पता चला तो वह बुरी तरह दुखी हो गई।

दुल्हन ने बुधवार को एसपी आदित्य लांग्हे से मामले में शिकायत दी है। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने एक्शन लिया तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मामला, चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र हमीदपुर का है। पीड़ित दुल्हन ने बताया कि सात महीने पहले उसकी शादी हमीदपुर क्षेत्र के मेहताब नाम युवक से तय हुई। 22 दिसंबर को शादी होने वाली थी। लड़की वालों ने तैयारी कर रखी थी। बारात आई तो मिठाइयों से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद बारातियों ने खाना खाना शुरू किया। इस दौरान बारातियों ने रोटी देर से मिलने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उसकी बातें सुनकर अन्य लोग भी नाराज हो गए।

---विज्ञापन---

इंतजार करती रह गई दुल्हन

इसके बाद दुल्हन के घरवाले और रिश्तेदार बारातियों को समझाते रहे, लेकिन वे नहीं माने। दूल्हा भी नाराज होकर, वहां से चला गया। बारात भी वापस लौट गई। दुल्हन ने आरोप लगाकर बताया कि कुछ घंटे बाद लड़के की शादी उसी गांव के रिश्तेदारी की एक लड़की से करा दी गई है। उधर दुल्हन जोड़े में युवका का इंतजार करती रह गई।

ये भी पढ़ेंः UP: आंगनबाड़ी केंद्र में 3 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, तीन नाबालिग समेत 8 पर लगा पॉक्सो

---विज्ञापन---

दोनों पक्षों में हुआ समझौता

दुल्हन के परिवार ने कहा करीब 200 लोग बारात में आए थे। उसके लिए आयोजन को लेकर अच्छा खासा खर्च हो गया। उन्होंने कहा इससे 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ। पीड़िता ने इस मामले में मामला दर्ज कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

ये भी पढ़ेंः Noida एयरपोर्ट की ‘राह’ होगी आसान, YEIDA चलाएगी 250 EV Bus, ये 6 रूट फाइनल

---विज्ञापन---
First published on: Dec 28, 2024 09:52 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola