Hardoi: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) जिले में एक दूल्हा सुहागरात (Suhagrat) की अगली सुबह से ही लापता है। महज कुछ घंटे पहले घर में खुशियों से भरा माहौल गमगीन हो गया है। अब पुलिस और परिवारवाले लापता दूल्हे की तलाश में जुट गए हैं। हालांकि एक दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

18 फरवरी को हुई थी शादी, घर आई दुल्हन

जानकारी के मुताबिक मामला हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र का है। लापता युवक के भाई ने बताया कि 18 फरवरी को उसकी शादी हुई है। दुल्हन के घर आने के बाद परिवार में रस्मों की अदायगी चल रही थी। 19 फरवरी को सुहागरात थी। उसने बताया कि 20 फरवरी की सुबह भाई अचानक लापता हो गया। नई नवेली दुल्हन घर पर है। दुल्हन से जब पूछा गया तो उसने कहा कि उसे कुछ जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

मोबाइल, पर्स और पैसे घर ही छोड़े

पीड़ित ने बताया कि भाई का फोन, पर्स और पैसे घर पर ही हैं। वह कुछ भी अपने साथ लेकर नहीं गया है। पहले तो परिवारवालों को लगा कि किसी रिश्तेदार के घर गया होगा। इस पर परिवार वालों ने सभी रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से जानकारी की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिवार वालों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी है।

दूल्हे की तलाश में लगी हरदोई पुलिस

मामले को लेकर हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने मीडिया को बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस की टीमों को युवक की तलाश में लगाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा। वहीं परिवार वालों में मातम छा गया है। परिवारवालों को किसी अनहोनी की आशंका है। पुलिस के साथ वह भी युवक की तलाश में लगे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ