'दोषी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई', नोएडा इंजीनियर मौत मामले पर बोले BJP सांसद; क्या युवराज को मिलेगा इंसाफ?

ग्रेटर नोएडा में कार एक्सीडेंट में एक टेक कर्मचारी युवराज मेहता की मौत मामले के बाद लोगों में बेहद आक्रोश है. वहीं, इस मामले पर बीजेपी सांसद महेश शर्मा का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा, ‘यह एक दुखद घटना है और चिंता की बात भी है. किसी की तरफ से कोई चूक हुई है, कुछ लापरवाही हुई है.

yuvraj mehta

ग्रेटर नोएडा में कार एक्सीडेंट में एक टेक कर्मचारी युवराज मेहता की मौत मामले के बाद लोगों में बेहद आक्रोश है. वहीं, इस मामले पर बीजेपी सांसद महेश शर्मा का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा, ‘यह एक दुखद घटना है और चिंता की बात भी है. किसी की तरफ से कोई चूक हुई है, कुछ लापरवाही हुई है. मुख्यमंत्री ने तुरंत इस पर ध्यान दिया है. हम आज और कल भी मुख्यमंत्री से मिले. उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि इस लापरवाही के लिए जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सजा दी जाएगी और उसकी पहचान की जाएगी.’

विज्ञापन

भाजपा सांसद ने आगे कहा कि ‘मामले की जांच के लिए एक SIT बनाई गई है. नोएडा के CEO का ट्रांसफर कर दिया गया है. इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच के बाद सिर्फ पांच दिनों के अंदर जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर और भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी. एक जवान आदमी की मौत हो गई. मुझे भी दुख है. पूरा समाज, पूरी सरकार, हमारी पूरी पार्टी, हम सब दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हैं. लेकिन हमारे नेता, हमारे मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई की है.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- इंजीनियर की मौत मामले में हुआ पहला एक्शन, नोएडा अथॉरिटी के CEO पर गिरी गाज; SIT 5 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

युवराज की मौत ने उठाए प्रशासन पर सवाल

शनिवार की सुबह युवराज अपने घर के बेहद करीब थे जब घने कोहरे के कारण उनकी एसयूवी अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी. वहां न तो कोई बैरिकेडिंग थी, न रिफ्लेक्टर और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगा था. हादसे के बाद युवराज अपनी जान बचाने के लिए करीब दो घंटे तक कार की छत पर खड़े होकर चिल्लाते रहे, जबकि उनके बेबस पिता और बचाव दल उन्हें देख रहे थे. सुबह 4:30 बजे उनका शव बरामद हुआ जो सीधा-सीधा प्रशासनिक और निर्माण कंपनियों की लापरवाही का मामला है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते वहां सुरक्षा घेरा बनाया गया होता या जल निकासी की योजना पर काम हुआ होता तो आज एक नौजवान की जान नहीं जाती.

विज्ञापन

जमीन का मालिक कौन?

इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस ने दो रियल एस्टेट कंपनियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 106 और 125 के तहत एफआईआर दर्ज की है. इसमें गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही से मौत जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं. नागरिक अधिकार कार्यकर्ता अब मांग कर रहे हैं कि जमीन के मालिकाना हक को जल्द से जल्द स्पष्ट किया जाए और उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो जिन्होंने ड्रेनेज प्लान को लटकाए रखा. नोएडा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में ऐसी बुनियादी खामियां यह बताती हैं कि बिल्डरों के फायदे के लिए आम आदमी की सुरक्षा को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है. अब देखना यह है कि युवराज को न्याय मिलता है या यह मामला फाइलों में ही दबकर रह जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ