हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में युवक की मृत मां के खाते में आई 1 अरब से भी ज्यादा रकम

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दनकौर में रहने वाले युवक के खाते में 1 अरब 13 लाख की रकम अचानक आ गई। उसके बाद उसका बैंक खाता फ्रीज हो गया है।

विज्ञापन
money

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दनकौर में रहने वाले युवक की मृत मां के खाते में 1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ की रकम अचानक आ गई। उसके बाद उसका बैंक खाता फ्रीज हो गया है। दनकौर के रहने वाले दीपक उर्फ दीपू की मां गायत्री देवी का कोटक महिंद्रा बैंक में खाता है। गायत्री की दो महीने पहले मौत हो चुकी है। खाते को उसका बेटा आपरेट कर रहा था। खाते में बीती रात 1 अरब से ज्यादा रकम आ ई। वह ग्रुप पर मैसेज डालकर सबसे जीरो गिनने के लिए कह रहा था। मामले की सूचना बैंक की तरफ से आयकर विभाग को दी गई है।

मोबाइल किया बंद
खाते में अचानक से इतनी बड़ी रकम आने के बाद उसके पास इतने लोगों का फोन आ रहा है कि उसने अपना मोबाइल बंद लिया है। युवक के पास रात के समय जब मैसेज आया तो वह सोमवार सुबह सीधे बैंक पहुंचा। उसने बैंक कर्मचारी से पूछा कि इतनी ज्यादा रकम कैसे आ गई। कर्मचारी ने जांच की तो पता चला कि उसका खाता फ्रीज है।

19 साल का है युवक
जिस युवक की मृत मां के खाते में रकम आई है उस युवक की उम्र महज 19 साल है। ऐसे में खाते में इतनी बड़ी रकम कहां से आई, इसकी जांच अभी की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल यह मामला दनकौर व उसके आस-पास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Noida News: कार में मिले 2 लोगों के शव, हालत देखकर पुलिस के उड़े होश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola