Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों की समस्या के समाधान के लिए बुधवार को प्राधिकरण में अहम बैठक हुई। बैठक में किसान एकता महासंघ के प्रतिनिधियों और यमुना प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच करीब ढाई घंटे तक गहन वार्ता हुई। 30 जुलाई को किसानों द्वारा की गई महापंचायत का मामला भी इस दौरान गर्माया। किसानों ने एक सुर में कहा है कि वह विकास के पक्ष में है, लेकिन प्राधिकरण को उनकी जायज मांगे माननी होगी।
10 पर्सेंट आवासीय प्लाॅट की मांग तेज
संगठन के जिला अध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने बताया कि महापंचायत में किसानों की 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, आबादी निस्तारण, बैक लीज, 10 पर्सेंट आवासीय प्लॉट, शिक्षा, चिकित्सा और युवाओं को रोजगार जैसी मांग की गई है। इस संबंध में 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी को सौंपा गया है। यह वो मांग है जिन पर किसी भी कीमत में समझौता नहीं किया जाएगा।
किसानों की सुनी समस्याएं
प्राधिकरण की ओर से सीईओ राकेश कुमार सिंह, ओएसडी शैलेन्द्र सिंह, अभिषेक शाही और कृष्ण गोपाल सहित अन्य अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को विस्तार से सुना। अधिकारियों ने सभी मांगों के जल्द निस्तारण का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
किसानों में नाराजगी
बैठक में किसान नेताओं ने जोर देकर कहा कि लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर किसानों में गहरी नाराजगी है। अब उन्हें समाधान की अपेक्षा है न कि आश्वासन की। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी संवाद के जरिए समाधान की पहल को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की बात कही।
यह लोग रहे मौजूद
इस मौके पर मास्टर इंद्रपाल, हरवीर नागर, उमेद कसाना, नरेश चपरगढ़, संजय कसाना, रवि नागर, अमित नागर, बलराज नागर, श्यामवीर भाटी, राजेंद्र, जग्गी पहलवान, नीरज नागर, विदेश नागर, प्रभु नागर, रजपाल भगत, गजराज कसाना, हरेंद्र कसाना, जयप्रकाश, बिरम सिंह, संदीप कसाना, गौरव अंबावता सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
मोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
4 mins agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 hr agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
4 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
6 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
14 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
22 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
22 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
1 day agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines