ग्रेटर नोएडा में यमुना जलस्तर घटा, 5000 फार्म हाउस में वापस लौट रहे लोग

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के डूब क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर अब लगातार घट रहा है। यह खतरे के निशान से दो मीटर नीचे पहुंच चुका है। इससे राहत की सांस लेते हुए बाढ़ प्रभावित हजारों लोग अब अपने पुराने ठिकानों की ओर लौटने लगे है।

Yamuna Water

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के डूब क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर अब लगातार घट रहा है। यह खतरे के निशान से दो मीटर नीचे पहुंच चुका है। इससे राहत की सांस लेते हुए बाढ़ प्रभावित हजारों लोग अब अपने पुराने ठिकानों की ओर लौटने लगे है। डूब क्षेत्र में बसे 5000 से अधिक अवैध फार्म हाउस में जन जीवन अब सामान्य हो रहा है।

विज्ञापन

4 दिन में घटा पानी
बीते चार दिनों से यमुना का जलस्तर निरंतर गिरावट पर है। ओखला बैराज से फिलहाल 71 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जो सामान्य से 21 हजार क्यूसेक अधिक है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में इसमें 13 हजार क्यूसेक की कमी आई है।

विज्ञापन

अब कोई खतरा नहीं
विशेषज्ञों की मानें तो अब बाढ़ का कोई बड़ा खतरा नहीं बचा है। सेक्टर-150, 151, 144, 145 जैसे इलाकों के डूब क्षेत्र से पानी धीरे-धीरे यमुना की मुख्य धारा में लौट रहा है। सेक्टर-168 और 94 समेत अन्य प्रभावित इलाकों से भी पानी निकल चुका है।

लोगों की वापसी
बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित परिवारों ने अब अपने फार्म हाउस और स्थाई घरों की ओर लौटना शुरू कर दिया है। हालांकि, कई लोग अब भी शिविरों में शरण लिए हुए है। बाढ़ के कारण हुए नुकसान के चलते कुछ परिवार अपने मूल गृह जनपदों की ओर भी लौट चुके है।

विज्ञापन

प्रशासन ने ली राहत की सांस
नोएडा डीएम मेधा रूपम ने लगातार 3 दिन प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। बचाव और राहत कार्यों में बीते कई दिनों से जुटा प्रशासन भी अब राहत की स्थिति में है। जलस्तर में गिरावट के साथ ही आपात स्थितियों का दबाव कम हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ