---विज्ञापन---

यमुना अथॉरिटी का बड़ा एक्शन, 25 कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर

Greater Noida News: यमुना अथॉरिटी ने गुरुवार को टप्पल क्षेत्र में 25 अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर जमीेदोज कर दिया। अवैध निर्माण करने पर पहले से ही 52 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद 250 करोड़ की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है।

---विज्ञापन---

Greater Noida News: यमुना अथॉरिटी अवैध अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को अथॉरिटी की टीम ने टप्पल इलाके में 25 से अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया है। अथॉरिटी का दावा है कि भूमाफिया द्वारा अथॉरिटी की जमीन पर कॉलोनियां बसाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये है।

52 लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया दर्ज

यमुना अथॉरिटी के ओएसडी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि नूरपुर रोड, सिमरौठी सहित अन्य जगहों पर करीब 25 अवैध कॉलोनियों को 15 जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। अवैध निर्माण करने पर पहले से ही 52 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हैं। 250 करोड़ की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। यह अभियान आगे भी प्रत्येक मंगलवार को जारी रहेगा।

---विज्ञापन---

कई बार दी चेतावनी

इस अभियान के दौरान अथॉरिटी के विशेष कार्य अधिकारी अपर जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी खैर, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट व प्राधिकरण के भूलेख विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि टप्पल क्षेत्र में भूमाफियाओं को कई बार चेतावनी दी गई। इसके बाद भूमाफियाओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। इस कार्रवाई से पहले भी 52 लोगों पर एफआईआर कराई गई है।

भाकियू ने किया विरोध

सूचना पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने इसका विरोध कर नारेबाजी की। कहा कि बिना किसी नोटिस के कार्रवाई अनुचित है। यह गरीबों पर अत्याचार है। पदाधिकारियों का आरोप है कि अथॉरिटी का यह रवैया गलत है। इसका विरोध जारी रहेगा।

---विज्ञापन---

90 गांवों में नहीं हो सकती है प्लाटिंग

यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित 90 गांवों में आवासीय और व्यावसायिक उद्देश्य से प्लाटिंग नहीं हो सकती। इसके बाद भी सर्किल रेट से पांच गुना ज्यादा दामों में जमीन बेच दी गई है। टप्पल में यमुना एक्सप्रेस-वे के आसपास खेती के लिए जमीन का सर्किल रेट 4300 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर है, जबकि कॉलोनाइजरों ने यह जमीन आवासीय प्लॉट के लिए 25 हजार रुपये प्रति स्क्वायर मीटर तक के दामों में बेच दी।

First published on: May 22, 2025 11:18 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola