Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ट्रैफिक समस्या को लेकर प्राधिकरण ने नया फैसला लिया है। आने वाले दिनों में किसान चैक से एनएच-9 को जोड़ने वाले मार्ग पर दो नए यू-टर्न बनाए जाएंगे। इससे वाहनों को लंबी दूरी तय कर गोलचक्कर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ट्रैफिक दबाव में कमी आएगी। हालांकि यह तो उस दौरान ही पता चलेगा कि यह 2 नए यू टर्न कितने कारगर साबित होंगे।
3 करोड़ आएगी लागत
यू-टर्न का निर्माण गौर Chowk से तिगरी चैक के बीच करीब 3.5 किलोमीटर की दूरी में किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। निर्माण कार्य की शुरुआत अगले वर्ष तक प्रस्तावित है। इससे पहले तैयारी पूरी की जा रही है। यू टर्न बनने के बाद लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
भारी संख्या में गुजरते है वाहन
गौर चैक से गाजियाबाद और गौर सिटी की ओर भारी संख्या में वाहन गुजरते है जिससे मुख्य मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि नए यू-टर्न बनने से वाहन चालकों को गलत दिशा में न जाकर आसानी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी।
किसान Chowk अंडरपास भी निर्माणाधीन
बता दें कि वर्तमान में किसान Chowk पर अंडरपास का निर्माण कार्य भी जारी है जिससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एनएच-9 तक पहुंचना और भी सुगम हो जाएगा। यह परियोजना जाममुक्त सफर में अहम साबित होगा।
कंपनी चयन की प्रक्रिया जारी
यू-टर्न निर्माण के लिए जल्द ही निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा। एक बार एजेंसी तय हो जाने के बाद 9 माह के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: चमचमाएंगी यमुना सिटी की सड़के, लाखों आवंटियों को होगा फायदा
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 hr agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
4 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines