Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ सिटी के आसपास लगने वाले ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए प्राधिकरण ने कोशिश की है। चार मूर्ति चैक पर अंडरपास के निर्माण के साथ ही प्राधिकरण अब चार मूर्ति चैक के तिगड़ी गोलचक्कर के बीच सर्विस रोड को दुरुस्त करने पर काम कर रहा है। प्राधिकरण सर्विस रोड को चौड़ी करने के साथ ही मरम्मत भी कराएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल 1 ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
60 मीटर चौड़ी है सड़क
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि चार मूर्ति चैक से तिगड़ी रोटरी के बीच 60 मीटर चौड़ी सड़क की सर्विस रोड पर ट्रैफिक का दबाव अधिक है। इसे ध्यान में रखते हुए सर्विस रोड को 5.50 मीटर के स्थान पर 10.50 मीटर चौड़ी किए जाने की योजना है। सर्विस रोड चैड़ी हो जाने से वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी।
अंडरपास का चल रहा है निर्माण
वर्तमान में चार मूर्ति चैक पर अंडरपास का निर्माण कार्य भी चल रहा है। यह कार्य पूर्ण होने पर चौराहे पर ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी। अंडरपास के निर्माण के चलते ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया है, जिससे गौड़ सिटी वन के पास स्थित सर्विस रोड पर बनी पुलिया संकरी होने के कारण ट्रैफिक जाम लग रहा है। इस पुलिया को भी जल्द ही चौड़ी किया जाएगा। वर्तमान समय में यह पुलिया 5.50 मीटर चौड़ी है। इसे भी 10.50 मीटर चौड़ी करने का तैयारी है।
गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश
एसीईओ सुमित यादव ने हाल ही में गौड़ सिटी और उसके आसपास की एरिया का विजिट किया है। मौजूदा सड़कों पर बने गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश दिए है। इस पर काम शुरू हो गया है। जल्द ही चार मूर्ति चैक से तिगड़ी गोलचक्कर के बीच 60 मीटर चौड़ी सड़क की सर्विस रोड की रिसर्फेसिंग का कार्य कराए जाने की तैयारी है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इन कार्यों के होने से 60 मीटर और गौर सिटी वन व टू के बीच सर्विस रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। वाहनों की आवाजाही सुगम हो सकेगी।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में डेंगू के 19 नए मरीज मिले, मरीजों की टोटल संख्या हुई 260
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
3 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
7 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
14 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
17 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
18 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
18 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines