हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी में अचानक होने लगा कंपन, बैन करनी पड़ी वाहनों की एंट्री

Super Tech Eco Village Society: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकाेविलेज सोसायटी में मंगलवार को लोगों को अचानक कंपन महसूस हुआ। बी 14 टॉवर के सामने गाड़ियां गुजर रही थीं, अचानक कुछ लोगों ने आकर वहां गाड़ियों की आवाजाही रोक दी। पास जाकर निवासियों ने देखा को पाथवे में दरार दिखाई दी। इससे लोगों में डर का माहौल बन गया। पढ़िए ग्रेटर नोएडा वेस्ट से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

विज्ञापन

Super Tech Eco Village Society: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज 1 सोसायटी से ऐसी खबर सामने आई है, जिसने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसाटियों में हलचल मचा दी। सोसायटी के बी 14 टावर में रहने वाले लोगों ने बताया कि रिसेप्शन के सामने पाथवे से गाड़ियों का आना-जाना होता है।

मंगलवार को अचानक यहां कंपन सा होने लगा। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। ध्यान में देखने पर पता चला कि पाथवे में दरार पड़ गई है। जब भी कोई गाड़ी वहां से गुजर रही थी तो डर महसूस कराने वाला कंपन हो रहा था। जानकारी होने पर सोसायटी की मेंटेनेंस टीम ने वहां से वाहनों का आवाजाही बंद करा दी। सिविल इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

पिछले महीने भी हुआ था हादसा

सुपरटेक ईकाेविलेज सोसायटी में सुरक्षा पहली बार खतरे में नहीं आई है। पहले भी कई बार सोसायटीवासी खराब गुणवत्ता का शिकार हो चुके हैं। गत 8 मई को सोसायटी में कार पर प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा गिर गया था। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा की कई सोसायटियों में मची खलबली

सोसायटीवासी लंबे समय से सोसायटी के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। यहां तक कि कई बार लोग स्ट्रक्चरल आडिट की मांग भी उठा चुके हैं, लेकिन वह आज तक पूरी नहीं हो सकी। पाथवे में दरार आने से केवल सोसायटी ही नहीं बल्कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अन्य सोसायटी के सोशल मीडिया ग्रुप पर चर्चा हुई। इससे सोसायटियों में स्ट्रक्चरल ऑडिट का मुद्दा फिर से उठने लगा है।

ईको विलेज 2 में भी उठी थी मांग

पिछले महीने ईकोविलेज 2 सोसायटी के लोगों ने आईआरपी को लेटर लिखकर स्ट्रक्चर ऑडिट की मांग की थी। अब यही मांग ईकोविलेज 1 सोसायटी में भी उठने लगी है। दोनों सोसायटी के लोगों की मांग है कि सोसायटी में स्ट्रक्चरल आडिट किया जाए जिससे कि कमी का पता चल सके। उन कमियों को समय पर दूर किया जा सके। कहीं यह किसी की जान पर आफत न बन जाए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola