Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी 1 सोसायटी में मंगलवार सुबह एक महिला पर स्ट्रीट डाॅग ने हमला कर दिया। घटना राधा कृष्ण पार्क के पास हुई। महिला सुबह टहलने के बाद अपने घर लौट रही थी। अचानक आए कुत्ते ने महिला के पैर पर काट लिया, जिससे वह घायल हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया।
रोज टहलने जाती है महिला
गौर सिटी वन के 6 एवेन्यू में योगेश फैमिली के साथ रहते है। योगेश ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार सुबह भी वह और उनकी पत्नी गौर स्टेडियम तक टहलने गए थे। लौटते समय उनकी पत्नी कुछ कदम आगे थी। राधा कृष्ण पार्क के पास अचानक एक लावारिस कुत्ता उनकी पत्नी की ओर दौड़ा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते कुत्ते ने पैर पर काट लिया। कुत्ते के हमले से महिला के पैर में गंभीर चोट आई है।
डिलीवरी ब्वाय सोसायटी में आने से डरते है
वहीं पंचशील ग्रींस 2 सोसायटी में भी स्ट्रीट डाॅग का आतंक है। यहां डिलीवरी ब्वाय सोसयटी में आने से डरते है। सोसायटी में रहने वाले आलोक तिवारी ने बताया कि सोसायटी में एक दर्जन स्ट्रीट डाॅग घूमते है। आए दिन बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर हमले की बात सामने आती है। एक महीने में चार से पांच लोगों को कुत्ते काट चुके है। डिलीवरी ब्वाय के अंदर नहीं आने से लोगों को मेन गेट तक पैदल जाकर पार्सल लेना पड़ता है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जिक्र
सोसायटी के निवासी सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हवाला दे रहे है जिसमें लावारिस कुत्तों को शेल्टर होम में रखने की बात कही गई है। इसके बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो स्थिति और भयावह हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बाढ़ को लेकर अलर्ट, यमुना के आस-पास के गांव के लिए अगले 48 घंटे अहम
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
38 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
55 mins ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
13 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
16 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
21 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
21 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines