Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी स्थित श्री श्याम अपार्टमेंट में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 13 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में बच्चे के पैर में गंभीर चोट आई है। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसके पैर में गहरा घाव हो गया है।
दुकान पर सामान खरीदने के लिए निकला था
श्री श्याम अपार्टमेंट में रहने वाले प्रदीप शेखावत का बेटा दोपहर के समय पास की दुकान से सामान लेने के लिए घर से निकला था। तभी अचानक एक गली में घूम रहा आवारा कुत्ता उसकी ओर दौड़ पड़ा। पहले तो बच्चा जान बचाकर भागा लेकिन कुत्ता पीछा करते हुए उस पर झपट पड़ा। उसके पैर को अपने जबड़ों में जकड़ लिया।
चीख पुकार सुनकर दौड़े लोग
बच्चे ने कड़ी मशक्कत कर खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता पैर छोड़ने को तैयार नहीं था। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग दौड़े। काफी प्रयास के बाद कुत्ते को भगाया गया। हमले के बाद बच्चे को गंभीर स्थिति में पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया कि उसके पैर में कई गहरे घाव है। फिलहाल उसके पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया है। वह चलने-फिरने में असमर्थ है।
खतरे में सुरक्षा
शाहबेरी के रहने वाले निवासी विवेक ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे में है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं हो रहा है।
ये भी पढ़ें: STF की निगरानी में देंगे लाखों छात्र परीक्षा, 48 जिलों के इतने केंद्रों में आज हो रहा UPSSSC
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
12 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
17 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
19 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
20 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
2 days agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines