हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सोसायटी में पीने के पानी में निकल रहे कीड़े, बीमारियों ने लोगों को जकड़ा, वीडियो वायरल

Greater Noida West: ग्रेनो वेस्ट की एक सोसायटी में पानी की सप्लाई के दौरान कीड़े निकल रहे हैं। निवासियां का आरोप है कि इस पानी के सेवन से बीमारियों ने लोगों को जकड़ना शुरू कर दिया है। वहीं पानी में कीड़े निकलने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
सोसायटी में सप्लाई के पानी में निकल रहे कीड़े

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में पीने का पानी पिछले कई दिनों से साफ नहीं आ रहा है। ताजा मामला श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी है। निवासियों का आरोप है कि सप्लाई के पानी में कीड़े निकल रहे हैं। इस पानी को पीने की वजह से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। अब तक 1 दर्जन से ज्यादा लोग बीमार पड़ चुके हैं।

मेंटेनेंस कार्यालय में की शिकायत

श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी विकास ने बताया कि वह चाय बनाने के लिए रसोईघर से पानी ले रहा था। इसी दौरान पानी के अंदर कीड़ा आ गया, जिसकी शिकायत उन्होंने मेंटेनेंस कार्यालय में की और विरोध जताया। आरोप है कि गंदे पानी पीने से सोसाइटी में 10 से 12 लोग बीमार हैं। सोसाइटी में रहने वाले विकास ने बताया कि सप्लाई के पानी का इस्तेमाल खाना बनाने और जरूरी कार्यों के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

पानी की टंकियों की नहीं हो रही सफाई

रविवार सुबह करीब सात बजे चाय बनाने के लिए रसोई में लगे नल से पानी लिया। उसी दौरान पानी के अंदर कीड़ा दिखाई दिया। जिससे वह घबरा गए। उन्होंने बताया कि गंदे पानी की शिकायत मेंटेनेंस से की। लोगों का आरोप है कि काफी समय से पानी की टंकियों की सफाई की मांग की जा रही है। इसके बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विज्ञापन


मेंटेनेंस के कर्मचारियों ने धमकाया

मेंटेनेंस की लापरवाही के कारण सोसाइटी में 10 से 12 लोगों के बीमार होने की सूचना भी है। लोगों का आरोप है कि जब शिकायत की गई तो उन्हें ही कर्मचारियों की ओर से धमकाया गया। वहीं इस मामले में मेंटेनेंस इंचार्ज का कहना है कि किसी को भी धमकाया नहीं गया है। पानी में कीड़े निकलने की शिकायत मिली है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola