Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शाहबेरी रोड को दोनों को तरफ से खोल दिया गया है। शुक्रवार दोपहर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की टीम बुलजडोजर लेकर मौके पर पहुंची और दोनों तरफ रोड बंद करने के लिए लगाए गए पत्थरों को हटा दिया। इसके बाद दोनों तरफ गाड़ियों का आवागमन शुरू हो गया। इस रोड के खुलने से ग्रेनो वेस्ट में रहने वाले करीब 5 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिल गई है।
चार मूर्ति चौक पर वाहनों का दबाव होगा कम
दरअसल, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले हजारों वाहन रोजाना शाहबेरी बाजार होकर गुजरते हैं। रास्ता संकरा होने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए शाहबेरी रोड को चौड़ा करने के निर्देश दिए। परियोजना विभाग की वर्क सर्किल एक की टीम ने इस कार्य को दो माह से भी कम समय में इसे पूरा करा लिया है। ट्रैफिक का अत्यधिक दबाव होने के कारण डायवर्जन भी करना पड़ा, जिससे चारमूर्ति गोलचक्कर पर भी वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया था। अब इस रोड के चालू होने से चार मूर्ति चौक पर भी वाहनों का दबाव कम होगा।
एक साथ गुजर सकेंगे दो-दो वाहन
लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से रोड और नाली बनाने का कार्य दिन-रात चला। अब यह पूरा हो गया है। अब शाहबेरी रोड दोनों तरफ से लगभग डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा हो गया है, जिससे दो-दो वाहन एक साथ गुजर सकेंगे, जिससे शाहबेरी में ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी राहत मिल गई है। निर्माण कार्य जारी रहने के दौरान एसीईओ प्रेरणा सिंह व जीएम एके सिंह भी नियमित मौके पर जाकर निगरानी कर रहे थे।
दुकानदारों को दी चेतावनी
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कार्य संपन्न होने पर परियोजना विभाग की सराहना की। अथॉरिटी ने ट्रैफिक डायवर्जन में सहयोग के लिए पुलिस का भी आभार जताया है। साथ ही दुकानदारों से सड़क पर किसी तरह का अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
संबंधित खबरें
यूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
46 mins agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
5 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
9 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
11 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
11 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines