Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में 96 घंटे से बिजली गुल है। सुदामापुरी बिजली घर में बारिश का पानी भरने के चलते ऐसा हुआ है। परेशान होकर यहां के लोगों ने आधी रात बिजली घर पर प्रदर्शन किया। उनको आश्वासन मिला कि फाल्ट को ठीक करने का काम चल रहा है। रात 2 बजे तक निवासी बिजली घर पर डटे रहे। थोड़ी देर के लिए बिजली आई। आधे घंटे में फिर चली गई। शनिवार दोपहर तक बिजली नहीं आई है। ऐसे में लोग का आम जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। उनको समझ नहीं आ रहा है कि इससे कैसे छुटकारा मिलेगा।
आफिस और स्कूल सब छूटा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में रहने वाले परिवार इन दिनों बड़ी समस्या से जूझ रहे है। 96 घंटे से बिजली नहीं आने की वजह से आफिस व स्कूल सब छूट रहा है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है। पूरी रात बिजली नहीं आती है ऐसे में भीषण गर्मी में सोना आफत है। नींद नहीं पूरी होने की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है।
हर बार मिला आश्वासन
बिजली घर पहुंचने पर यहां के निवासियों को हर बार आश्वासन ही मिलता है कि काम चल रहा है जल्द ही बिजली आ जाएगी। 4 दिनों से यह सिलसिला ऐसा ही चला आ रहा है। निवासियों का सब्र का बांध कभी भी टूट सकता है। परेशान होकर लोगों ने शुक्रवार देर रात 2 बजे तक बिजली घर पर प्रदर्शन किया और बिजली की मांग की है।
जानें कब मिलेगी सुविधा
यहां के रहने वाले निवासी विवेक ने बताया कि बिल पूरा वसूला जाता है। सुविधा के नाम पर लोगों को प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ता है। आधी रात तक लोग बिजली घर पर डटे रहे। उसके बाद कुछ देर के लिए बिजली आई और चली गई। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि यहां रहने वाले लोगों की कोई सुनने वाला है या नहीं।
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
5 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
5 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
7 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
9 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
9 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
9 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
11 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
12 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
15 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines